भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा
हरसिद्धि में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया। विधायक कृष्णनंदन पासवान ने महिलाओं के अधिकार और सम्मान के लिए आवाज उठाई। महिलाओं ने नारी सम्मान के समर्थन में नारे लगाए और विपक्ष के नेताओं का पुतला जलाया। भाजपा का कहना है कि वे महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हरसिद्धि, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा हरसिद्धि में शनिवार को जन आक्रोश महिला पदयात्रा का सुमन देवी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। इसमें विधायक कृष्णनंदन पासवान, राजेंद्र गुप्ता, राकेश गुप्ता, निकेश सिंह, कुंदन पासवान, मार्कण्डेय कुशवाहा, दीपक शर्मा, भीम कुशवाहा, विजय कुशवाहा, मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं एवं भाजपा नेताओं ने भाग लिया। पद यात्रा एक पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर हरसिद्धि बाजार में पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने नारी सम्मान, अधिकार एवं स्वाभिमान के समर्थन में जोरदार नारे लगाए और विपक्ष के राहुल गांधी और तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी के विरुद्ध नारे लगाए गए और राहुल गांधी तथा तेजस्वी यादव का पुतला जलाया गया।
मौके पर भाजपा विधायक कृष्णानंदन पासवान ने कहा कि महिला आरक्षण पर घटिया राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी नीति रही है। यह केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि नारी सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की बुलंद आवाज है। यह वह आवाज है, जिसे वर्षों तक दबाने की कोशिश की गई। लेकिन आज यह पूरे जोश और ताकत के साथ उठ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा महिला आरक्षण को लागू कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की मातृशक्ति को नया सम्मान दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन