सहरसा : नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष फैला रहा भ्रम: भाजपा
सहरसा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिला संगठन द्वारा जन आक्रोश महिला सम्मेलन एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुगामणि देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहरसा मेयर बेनप्रिया ने मातृशक्ति की जागरूकता और सशक्तिकरण पर जोर दिया।

सहरसा से मनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जन आक्रोश महिला सम्मेलन एवं पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन महिला संगठन ने किया। अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुगामणि देवी ने किया। मुख्य अतिथि मधेपुरा लोकसभा के नारी वंदन कार्यक्रम के प्रभारी व सहरसा मेयर बेनप्रिया ने कहा कि मातृशक्ति का यह आक्रोश और जागरूकता समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने भाजपा सरकार नारी के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भाजपा उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम है ।
महिलाओं के अधिकारों के प्रति कांग्रेस का दृष्टिकोण हमेशा उपेक्षापूर्ण रहा है और उनके कार्यकाल में महिलाओं के सम्मान की बार-बार अनदेखी हुई है। मौके पर सजनी देवी,निशा देवी , इंदिरा झा,पुजा चौधरी, ज्योति भगत ,बेबी कुमारी,मीणा सिंह, प्रियंका कुमारी, बबली देवी, रामप्रभा देवी सहित अन्य मौजूद थे। वहीं युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के लोगों ने वीर कुंवर सिंह चौक पर राहुल गांधी का पूतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।मौके पर युवा मोर्चा के राकेश रोशन,सोचित कुशवाहा, राजकुमार साह,अमित आनंद,छोटू प्रजापति , राहुल झा, रिंकी देवी , मनोज यादव,बीएन सहनी , मिहिर झा, भैरव झा, अनमोल भगत , पंकज पाठक आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन