ममता शर्मसार! मां ने बेटी के स्कूल बैग में भरी 7 ईंट, रोने लगी तो पीटा; सड़क पर क्रूरता का वीडियो वायरल
आक्रोशित लोगों ने ना सिर्फ बच्ची के बैग से ईंट निकाल दिया बल्कि, वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कलियुगी मां ने धमकाया कि घर ले जाकर और भी पीटेंगे।

बिहार के मुजफ्फरपुर से ममता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। बीच सड़क पर एक मां अपनी मासूम बेटी की दुश्मन बन गई। बच्ची ने स्कूल बैग भारी होने की शिकायत की तो बोझ कम करने के बजाए उसके बैग में 7 ईंट भरकर पीठ पर लाद दिया। यह देखकर स्थानीय लोग भड़क गए तो मां का जवाब सबको हैरान कर गया। आक्रोशित लोगों ने ना सिर्फ बच्ची के बैग से ईंट निकाल दिया बल्कि, वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कलियुगी मां ने धमकाया कि घर ले जाकर और भी पीटेंगे। लोगों ने जब कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी तो बच्ची को लेकर निकल गई।
इस वाकया का वीडियो वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने वाले महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय प्रसाशन वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है। मां को निर्दयी, क्रूर जैसे उपमा से नवाजा रहा है। कई लोगों ने वीडियो के साथ चाइल्ड प्रोटेक्शन अफसर से शिकायत करने की बात कर रहे हैं।
मामला क्या है
बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर शहर के एक इलाके में मां अपनी बच्ची के साथ दुर्व्यवहार कर रही थी। पता चला कि बच्ची अपने भारी स्कूल बैग के वजन से परेशान होकर मां से शिकायत कर रही थी। बच्ची ने जब मां को के एक व्यस्त इलाके की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने स्कूल बैग के वजन को लेकर परेशान थी और मां को वजन कर करने की बात कर रही थी। वह मां को बैग उठाने को कह रही थी। लेकिन मां ने उसका बैग उठाने के बजाए एक के बाद एक सात ईंटें भर दी और बच्ची के कंधे पर जबरन लटका दिया। जब बच्ची रोने लगी तो पीटने लगी।
मां नहीं जालिम!
यह सबकुछ देखकर लोग जुटने लगे। बच्ची की हालत देख राहगीरों ने महिला को रोका। जब लोगों ने बैग खोलकर देखा तो सब के सब हैरान हो गए। बैग में ईंट भरा देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ने महिला को जमकर खरी-खोटी सुनाई। कहा कि यह मां नहीं जालिम है। इसकी ममता मर गई है। यह क्रूर हो गई है। यह सब सुनकर महिला और भड़क गई। लोगों से कहने लगी कि आप लोग इसका खर्च उठाएंगे। बाद में बहाना बनाने लगी कि खुद भारी बोझ उठाने की जिद कर रही थी। इसीलिए सजा के तौर पर बैग में ईंट भर दिया।
तो अनाथालय भेज दीजिए
लोगों ने यह भी कहा कि बेटी भारी हो गई है तो आश्रम या अनाथालय में भेज दीजिए लेकिन इसके साथ ऐसा गलत व्यवहार नहीं कीजिए। मौके पर मौजूद लोग जब डायल 112 को बुलाने लगे तो महिला बच्ची को लेकर निकल गई।




साइन इन