man shot on road after fight over cigarette smoking mob beat a miscreant in jahanabad बिहार में सिगरेट पीने से मना कर पर युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने एक आरोपी को खूब पीटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सिगरेट पीने से मना कर पर युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने एक आरोपी को खूब पीटा

विमलेश और पुटूश यादव के बीच सिगरेट पीने को लेकर विवाद हुआ था। विमलेश शाम में पुटुस यादव के घर के समीप सिगरेट पी रहा था इसको लेकर पुटूस यादव मना किया, इसी बात को लेकर विवाद हुआ था और सुबह में उसी बात को लेकर पुटूस यादव को गोली मारी गई।

Mon, 16 Feb 2026 10:27 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददता, मखदुमपुर, जहानाबाद
share
बिहार में सिगरेट पीने से मना कर पर युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने एक आरोपी को खूब पीटा

बिहार में सिगरेट पीने के विवाद में बड़ा बवाल खड़ा हो गया। जहानाबाद जिले में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में सिगरेट पीने के विवाद में गोली चली और गोली लगने से युवक पुटूश यादव (22) घायल हो गया। घटना रविवार दोपहर बाद की बताई जाती है। बताया गया है कि पुटूश यादव अपने घर के पास खड़ा था। तभी गांव के ही एक युवक विमलेश यादव अपने एक अन्य साथी के साथ पहुंचा और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। दोनों के हाथ में पिस्टल था, जिसे देखकर पुटूश गांव से दक्षिण की ओर भागा। लेकिन, दोनों ने पीछा कर श्रीपुर के निकट पुटूश को गोली मार दी।

दोनों के द्वारा एक-एक गोली चलाई गई, जिससे एक गोली हाथ में और एक गोली पैर में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण लोग दौड़। गोली चलाने वाले दोनों युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी और इसकी सूचना मखदुमपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही मखदुमपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक पुतला सातवीं मंजिल से गिरेगा, पटना में छात्रा की मौत का सीन होगा रिक्रिएट

गोली लगे युवक पुटूश को प्राथमिक इलाज के बाद विशेष इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया। उसे एक गोली बाया हाथ और एक गोली दाया पैर में लगी है। गोली मारने वाला एक युवक मंटू उर्फ विक्की यादव ओकरी का रहने वाला है। जबकि दूसरा युवक विमलेश यादव तुलसीपुर का रहने वाला है। इन दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर किया गया है। दोनों के पास से एक एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया है। मंटू यादव विमलेश का फूफेर भाई बताया जा रहा है।

तीन लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की रात विमलेश और पुटूश यादव के बीच सिगरेट पीने को लेकर विवाद हुआ था। विमलेश शाम में पुटुस यादव के घर के समीप सिगरेट पी रहा था इसको लेकर पुटूस यादव मना किया, इसी बात को लेकर विवाद हुआ था और सुबह में उसी बात को लेकर पुटूस यादव को गोली मार घायल किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात को पुटूश यादव के घर के निकट विवाद हुआ था। इस विवाद को लेकर रविवार को दोपहर यह घटना हुई। इस संबंध मे फिलहाल तीनों घायलों का इलाज कराया जा रहा है। घटना का कारण का पता अभी नहीं चल पाया है। आवेदन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कल से अग्निवीर बहाली, मुजफ्फरपुर में 15 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र, आज भी हंगामे के आसार
ये भी पढ़ें:बिहार के शिवहर में 2 लीटर दूध के लिए खून, समस्तीपुर में बच्चों के विवाद में कत्ल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।