mother killed five year daughter tried to trap her mother in law in mokama मां ने 5 महीने की बेटी को पीटकर मार डाला, सास को फंसाने के लिए रची साजिश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मां ने 5 महीने की बेटी को पीटकर मार डाला, सास को फंसाने के लिए रची साजिश

चांदनी ने मायका वालों की मदद से अपनी मासूम बेटी की हत्या का आरोप सास निशा देवी पर ही लगाने लगी। हालांकि गांव के लोगों को इसका भरोसा नहीं हुआ। क्योंकि पूरे मोहल्ले ने मां को ही अपने मासूम बेटी की पिटाई करते देखा था। इस बीच पुलिस भी वहां पहुंची।

Sun, 26 April 2026 06:46 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
मां ने 5 महीने की बेटी को पीटकर मार डाला, सास को फंसाने के लिए रची साजिश

पटना के मोकामा में पति के साथ मामूली विवाद पर महिला ने अपनी पांच माह की बेटी मुस्कान को पीट-पीटकर मार डाला। घटना शनिवार को मोकामा थाना क्षेत्र की मेकरा पंचायत के वार्ड- 6 की है। मेकरा निवासी टाइगर राय की पत्नी चांदनी देवी की पिटाई से उसके ढाई साल के बेटे अंकित कुमार जख्मी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

परिजनों के अनुसार, टाइगर राय गुजरात के गांधीनगर में मजदूरी करता है। उसने बहन की शादी के लिए अपनी मां के खाते में बीस हजार रुपए भेजे थे। लेकिन बहन की शादी में मां को मदद करना चांदनी देवी को नागवार गुजरा और उसने पति टाइगर से विवाद करना शुरू कर दिया। इसी गुस्से में उसने अपनी पांच महीने की बेटी मुस्कान को पटक कर मार डाला। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि मासूम बच्ची की हत्या के आरोप में चांदनी देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भागलपुर से पटना और चंपारण अब पानी के रास्ते सफर, बिहार के 11 जिलों में जल स्टेशन
ये भी पढ़ें:छाता रखें साथ, बिहार के 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कहां पड़ेगी भीषण गर्मी

हत्या के बाद सास को फंसाने की साजिश

चांदनी ने मायका वालों की मदद से अपनी मासूम बेटी की हत्या का आरोप सास निशा देवी पर ही लगाने लगी। हालांकि गांव के लोगों को इसका भरोसा नहीं हुआ। क्योंकि पूरे मोहल्ले ने मां को ही अपने मासूम बेटी की पिटाई करते देखा था। इस बीच पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस ने ढाई साल के अंकित से पूछा तो उसने सारी बात बताई। मासूम बच्चे ने मां द्वारा ही बहन की पिटाई की बात कही। इसके बाद पुलिस ने चांदनी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पटना सिटी में युवक को पीटकर मार डाला

इधर पटना सिटी इलाके में नालंदा से आए एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह बहादुरपुर की जय महावीर कॉलोनी स्थित एक लॉज के पास खुले मैदान में उसका शव बरामद हुआ।मृतक की पहचान बिहारशरीफ, नालंदा निवासी 33 वर्षीय शंकर प्रसाद के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्टा की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 रुपये यूनिट बिजली और लोन पर 5% सब्सिडी, सम्राट सरकार का उद्योग के लिए प्लान

युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले: डीएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि घटन की जानकारी परिजनों को दी गई है। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि लॉज में रहने वाला एक युवक ही उसे लेकर आया था। घटना के बाद से वह फरार है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है दोस्त ने ही घटना को अंजाम दिया है और सुराग मिटाने के लिए शव को पास के खुली जमीन पर फेंक दिया। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।