mother and son murder for 4 kattha land in bihar patna mokama seven arrested बिहार में 4 कट्ठा जमीन के लिए मां-बेटे का कुदाल से कत्ल, चाचा-चाची समेत 7 अरेस्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 4 कट्ठा जमीन के लिए मां-बेटे का कुदाल से कत्ल, चाचा-चाची समेत 7 अरेस्ट

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को मोकामा ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने राजीव कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि मूंगा देवी, कृष्णा कुमार और आदित्य को पीएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मूंगा देवी की भी मौत हो गई।

Wed, 8 April 2026 09:04 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में 4 कट्ठा जमीन के लिए मां-बेटे का कुदाल से कत्ल, चाचा-चाची समेत 7 अरेस्ट

बिहार की राजधानी पटना से सटे मोकामा में महज 4 कट्ठा जमीन के लिए रिश्ते का कत्ल कर दिया गया। मोकामा थाना क्षेत्र के शाहबेगपुर,वार्ड-22 में मंगलवार की सुबह चाचा-भतीजे के बीच चार कट्ठा भूमि के विवाद में जमकर मारपीट हुई। जिसमें विजय यादव ने कुदाल के बट से मारकर भतीजे राजीव कुमार (30) और उसकी मां मूंगा देवी (55) की हत्या कर दी। मूंगा देवी के छोटे बेटे कृष्ण कुमार व नाबालिग नाती आदित्य घायल है।उधर,पुलिस ने आोपित विजय यादव, उसकी पत्नी मंजू देवी, पुत्र विवेक कुमार और विक्रम कुमार सहित परिवार के साथ तीन अन्य सदस्य माया यादव, बुद्धा देवी और शिवानी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 22 निवासी विजय यादव का सहोदर भाई अजय यादव से चार कट्टा भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। अजय यादव का दावा है कि उसकी भूमि पर विजय यादव ने कब्जा कर रखा है। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे अजय यादव की पत्नी मूंगा देवी, पुत्र राजीव, कृष्णा और नाती आदित्य कुमार उक्त भूमि पर लगे गेहूं की कटनी करवाने गए थे। इसी दौरान विजय यादव, उसकी पत्नी मंजू देवी, पुत्र विवेक और विक्रम से झगड़ा होने लगा। वे विवादित भूमि को लेकर आपस में उलझ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता लेकर निकलें! बिहार के 20 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी,पटना में कैसा मौसम
ये भी पढ़ें:बिहार के मॉडल स्कूल में टीचर बनने के लिए लाने होंगे 100 अंक, इंटरव्यू भी होगा

दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। विजय यादव, उसके दोनों पुत्र और पत्नी ने मिलकर लाठी-डंडे, ईंट और कुदाल के बट से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इसमें राजीव कुमार, उसके छोटे भाई कृष्ण कुमार, मां मूंगा देवी और भांजा आदित्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को मोकामा ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने राजीव कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि मूंगा देवी, कृष्णा कुमार और आदित्य को पीएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मूंगा देवी की भी मौत हो गई।

जबकि कृष्णा और आदित्य का इलाज जारी है। बाद में ग्रामीण एसपी कुन्दन कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। ग्रामीण एसपी ने बताया कि घटनास्थल से कुदाल और घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद किया है। घटना में शामिल सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संग्रह किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के पहले पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे का रास्ता साफ, कई जिलों को फायदा
ये भी पढ़ें:बिहार में जीविका दीदियों को होगा बीमा, PMJJBY और PMSBY से मिलेगा फायदा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।