Thunderstorm rain and strong wind in bihar twenty districts including patna champaran Bihar Weather: घर से छाता लेकर निकलें! बिहार के इन 20 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: घर से छाता लेकर निकलें! बिहार के इन 20 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार के अधिक जगहों पर बारिश होगी। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। पटना में बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

Wed, 8 April 2026 06:43 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: घर से छाता लेकर निकलें! बिहार के इन 20 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: पटना समेत बिहार के 20 जिलों में बुधवार को आंधी के साथ बारिश की चेतावनी है। शेष जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार के अधिक जगहों पर बारिश होगी। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। पटना में बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में शाम और रात में बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी।

इन जिलों में बारिश होने के आसार

अररिया, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सुपौल शिवहर, सीतामढ़ी व पश्चिमी चंपारण में गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गोपालगंज, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सारण, सीवान, वैशाली व पटना जिले में मेघ गर्जन और तेज हवा के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में जीविका दीदियों को होगा बीमा, PMJJBY और PMSBY से मिलेगा फायदा
ये भी पढ़ें:10 को शपथ और 11 को पटना लौटेंगे नीतीश, नई सरकार बनने तक का प्रोग्राम सेट

सीमांचल-कोसी में बारिश का अनुमान

सीमांचल और कोसी के जिलों में बुधवार को अनेक स्थानों पर वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ओरेंज अर्लट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश होगी। व्रजपात और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। बुधवार को ओरेंज अर्लट जारी होने के कारण लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसी तरह गुरुवार के लिए भी येलो अर्लट जारी किया गया है। इधर, मंगलवार को दिन भर कड़ी धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

उमस भरी गर्मी के कारण दोपहर में घर से बाहर निकलने में लोगों ने परहेज करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को आग उगलती गर्मी के कारण न्यूनतम तापमान एवं अधिकतम तापमान मे एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भागलपुर में आंधी के आसार

भागलपुर जिले में मंगलवार को दिन में न केवल गर्मी का पारा चढ़ा, बल्कि सूरज की तीखी किरणों ने देह को झुलसा दिया। हालांकि रात में गर्मी के तेवर कुछ नरम हुए तो इस दौरान बही नरम पछुआ हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा दो डिग्री सेल्सियस तक उछल गया तो वहीं रात का पारा 1.4 डिग्री लुढ़क गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.1 रहा जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है।

बीएयू के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम या फिर रात में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं इस दौरान हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रिंसिपल छोटे भाई को साथ ले गए.. जहानाबाद में छात्र से पहले गैंगरेप फिर हत्या
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।