one crore jeevika didi will get Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana in bihar बिहार में जीविका दीदियों को होगा बीमा, PMJJBY और PMSBY से मिलेगा फायदा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में जीविका दीदियों को होगा बीमा, PMJJBY और PMSBY से मिलेगा फायदा

जीविका दीदियों को मात्र 20 रुपये का अंशदान करना होगा। इसमें बीमित व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु पर दो लाख रुपये परिजन को मिलेंगे। इस तरह उक्त दोनों बीमा योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु पर दो-दो लाख अर्थात कुल चार लाख रुपये परिजन को दिये जाएंगे।

Wed, 8 April 2026 06:27 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार में जीविका दीदियों को होगा बीमा, PMJJBY और PMSBY से मिलेगा फायदा

बिहार की एक करोड़ जीविका दीदियों का इस साल बीमा कराया जाएगा। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में 15 अप्रैल के बाद से अभियान चलेगा। इस दौरान जीविका के कर्मी और प्रशिक्षित दीदियों की ओर से बीमा के लिए सभी को प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान का नाम बीमा सुरक्षा उत्सव दिया गया है। वर्तमान में 72 लाख दीदियों का बीमा है। जीविका के दीदियों का दो तरह का बीमा होगा। एक है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना। इसमें दीदियों को 436 रुपये अपना अंशदान करना होगा।

दीदियों के आवेदन के साथ ही अंशदान की राशि बैंक खाते से स्वत: कट जाएगी। 18 से 50 वर्ष की दीदियों का बीमा होगा। इसमें प्राकृतिक मृत्यु पर दो लाख रुपये परिजन को मिलेंगे। वहीं, दूसरा है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना। इनमें 18 से 70 वर्ष उम्र की दीदियों का बीमा होगा। इसमें दीदियों को मात्र 20 रुपये का अंशदान करना होगा। इसमें बीमित व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु पर दो लाख रुपये परिजन को मिलेंगे। इस तरह उक्त दोनों बीमा योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु पर दो-दो लाख अर्थात कुल चार लाख रुपये परिजन को दिये जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 को शपथ और 11 को पटना लौटेंगे नीतीश, नई सरकार बनने तक का प्रोग्राम सेट
ये भी पढ़ें:प्रिंसिपल छोटे भाई को साथ ले गए.. जहानाबाद में छात्र से पहले गैंगरेप फिर हत्या

पदाधिकारी बताते हैं कि एक जून के प्रभाव से दीदियों का यह बीमा होगा, जो अगले एक साल तक के लिए होगा। इसके लिए 15 अप्रैल से 31 मई तक अभियान चलाया जाएगा। हालांकि, 31 मई के बाद भी दीदियों का बीमा होता रहेगा। अभियान के दौरान दीदियों को एक जगह बुलाया जाएगा । इस साल से जीविका दीदियों को इसके लिए भी प्रेरित किया जाएगा कि वो सभी अपने पति का भी बीमा करायें। पति-पत्नी दोनों का बीमा होगा, तो किसी अनहोनी पर परिवार को इससे मदद मिलेगी।

पहले दूसरे नाम से बीमा कराया जाता था

पूर्व में जिन दीदियों के परिवार को बीमा का लाभ मिला है, उन्हें भी अभियान का हिस्सा बनाकर दूसरे को इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार करीब दो दशक से बीमा योजना दीदियों का कराया जा रहा है। पहले किसी और नाम से बीमा कराया जाता था। अब तक करीब दस हजार परिवार को बीमा योजना का लाभ दिलाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लाकर दें, बिहार में शराबबंदी पर JDU बोली
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।