more than 60 blo salary stopped for Negligence in bihar voter list revision मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही, 60 से ज्यादा बीएलओ का वेतन रूका; बिना भरे ही ऑनलाइन सब्मिट दिख रहा फॉर्म, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही, 60 से ज्यादा बीएलओ का वेतन रूका; बिना भरे ही ऑनलाइन सब्मिट दिख रहा फॉर्म

कई मतदाताओं ने बताया कि उन्होंने अबतक फॉर्म नहीं भरा है। अपना फॉर्म बीएलओ को नहीं सौंपा है। इसके बाद भी उनका फॉर्म ऑनलाइन सब्मिट दिखा रहा है। वेरिफिकेशन के लिए उनके पास कॉल आ रहा है।

Wed, 16 July 2025 09:02 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही, 60 से ज्यादा बीएलओ का वेतन रूका; बिना भरे ही ऑनलाइन सब्मिट दिख रहा फॉर्म

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत चल रहे मतदाता सत्यापन के कार्य में बीएलओ की ओर से लगातार लापरवाही उजागर हो रही है। इस पर मुजफ्फरपुर जिले में औराई बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने 60 से अधिक बीएलओ का मानदेय और वेतन भुगतान बंद करने का आदेश जारी किया है। साथ ही, इन सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा है। अगर संतोषजनक जवाब नहीं पाया गया तो अनुशासनिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। इसके अतिरिक्त सत्यापन कार्य के तहत गणना प्रपत्र वितरण और अपलोड करने में तेजी लाने का निर्देश दिया है। अगर इसके बाद भी निष्पादन में लापरवाही बरती जाएगी तो प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी गई है। यहां कुछ लोगों ने यह भी शिकायत की है कि उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण प्रपत्र भरा ही नहीं फिर भी वो ऑनलाइन सब्मिट दिख रहा है।

बताया गया कि औराई विधानसभा क्षेत्र मतदाता सत्यापन का कार्य बहुत धीमा था। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने पिछले दिनों इसकी समीक्षा की। उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर चिंता जताई और लापरवाही बरतने वाले बीएलओ को चिह्नित करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसके आलोक में औराई बीडीओ ने कार्रवाई की है। सभी बीएलओ को अंतिम रूप से भी चेतावनी दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सिपाही अब लाठी से संभालेंगे लॉ एंड ऑर्डर, हथियार की मनाही; नीति तैयार

ऑनलाइन फॉर्म जमा नहीं करने वालों को कॉल

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में ऑनलाइन फॉर्म जमा करने का भी विकल्प है। मतदाता घर बैठे व कहीं से अपना फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। ऑनलाइन जमा किए जाने के बाद इसका बीएलओ से वेरिफिकेशन कराया जाना है। अब ऐसे मतदाताओं के मोबाइल पर कॉल आ रहा, जिन्होंने ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म नहीं भरा है। कॉल करने वाले की ओर से कहा जा रहा है कि उन्हें बताया गया है कि आपने ऑनलाइन फॉर्म भरा है। इसका वेरिफिकेशन किया जाना है। इस तरह के फोन कॉल से मतदाता परेशान हैं।

बिना भरे ही दिखा रहा ऑनलाइन सब्मिट

कई मतदाताओं ने बताया कि उन्होंने अबतक फॉर्म नहीं भरा है। अपना फॉर्म बीएलओ को नहीं सौंपा है। इसके बाद भी उनका फॉर्म ऑनलाइन सब्मिट दिखा रहा है। वेरिफिकेशन के लिए उनके पास कॉल आ रहा है। उन्हें अब इस बात की चिंता है कि अगर वह अब फॉर्म भरेंगे तो वह स्वीकार होगा या नहीं। इसकी शिकायत वह कहां करें, उन्हें पता नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मतदाता पुनरीक्षण में छूटे लोगों से प्रपत्र लेने घर आएंगे बीएलओ, तीसरा चरण शुरू

बाहर रह रहे मतदाता, बीएलओ पर भारी दबाव

मतदाता पुनरीक्षण को फॉर्म अपलोड करने के लिए चुनाव आयोग ने अंतिम तिथि 26 जुलाई तय की है। अबतक जिले में लगभग 70 से 75 प्रतिशत मतदाताओं का भरा फॉर्म बीएलओ के एप पर अपलोड होने की बात बताई जा रही है। बचे हुए फॉर्म को जल्द से जल्द अपलोड करने को लेकर बीएलओ पर भारी दबाव है। पुनरीक्षण कार्य से जुड़े अधिकारी अपनी उपलब्धि दर्शाने को लेकर बीएलओ पर जल्द से जल्द फॉर्म अपलोड करने का दबाव बना रहे हैं। इधर, बचे हुए अधिकांश मतदाता बाहर रहनेवाले हैं। उनका भरा फॉर्म बीएलओ के पास नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में वे ऊहापोह की स्थिति में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता या रेनकोट लेकर निकलें, पूरे बिहार में बारिश की चेतावनी; यहां ठनका गिरेगा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।