मतदाता पुनरीक्षण में छूटे लोगों से गणना प्रपत्र लेने फिर घर आएंगे बीएलओ, सिर्फ 9 फीसदी वोटरों को जमा करना है फॉर्म
अब केवल 9.16 फीसदी मतदाताओं को 25 जुलाई की समय सीमा से पहले अपने गणना प्रपत्र जमा करने हैं। मालूम हो कि बिहार एसआईआर के अंतर्गत भरे हुए गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि को अब 10 दिन शेष हैं।
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान छूटे मतदाताओं से भरे हुए गणना प्रपत्र एकत्र करने के लिए बीएलओ के घर-घर भ्रमण का तीसरा चरण जल्द शुरू होगा। इस चरण में करीब एक लाख बीएलओ उन घरों में पुन: जायेंगे, जहां पहले के दौरों में मतदाता अस्थायी रूप से अनुपस्थित मिले थे। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
बिहार सीईओ ने बताया कि अब तक बिहार के कुल 7,89,69,844 मतदाताओं में से 6,81,67,861 यानी 86.32 फीसदी के गणना प्रपत्र एकत्र किए जा चुके हैं। मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित तथा एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत लोगों को ध्यान में रखते हुए कुल मतदाता आधार का 90.84 फीसदी भाग गणना पत्र संग्रहण के दायरे में आ चुका है।
अब केवल 9.16 फीसदी मतदाताओं को 25 जुलाई की समय सीमा से पहले अपने गणना प्रपत्र जमा करने हैं। मालूम हो कि बिहार एसआईआर के अंतर्गत भरे हुए गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि को अब 10 दिन शेष हैं।

साइन इन