monsoon to reach bihar on this date heatwave alert before arrival check weather update बिहार में इस तारीख को एंट्री मारेगा मानसून, पर उससे पहले हीटवेव का बड़ा अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में इस तारीख को एंट्री मारेगा मानसून, पर उससे पहले हीटवेव का बड़ा अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून 15-16 जून तक दस्तक दे सकता है। हालांकि, इसकी एंट्री से पहले पटना सहित कई जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का दौर जारी रहने की आशंका है।

Fri, 5 June 2026 10:04 AMJayendra Pandey हिन्दुस्तान
share
बिहार में इस तारीख को एंट्री मारेगा मानसून, पर उससे पहले हीटवेव का बड़ा अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

Bihar Weather Update: बिहार के लोगों के लिए चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच राहत की एक बड़ी खबर सामने आई है। केरल के तट पर मानसून के दस्तक देने के साथ ही अब बिहार में भी इसके आगमन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस बार बिहार में मानसून निर्धारित समय से करीब तीन-चार दिन की देरी से प्रवेश कर सकता है। सूबे में मानसून के पहुंचने का सामान्य समय वैसे तो 12 से 13 जून माना जाता है, लेकिन बदले हुए समीकरणों के कारण इस बार इसके 15 से 16 जून तक बिहार की सीमा में दाखिल होने की प्रबल संभावना जताई गई है।

पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते होगी एंट्री

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, मानसून की हवाएं हमेशा की तरह इस बार भी पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते ही बिहार में प्रवेश करेंगी और वहीं से पूरे सूबे में इसका प्रसार होगा। अगले एक हफ्ते के दौरान मानसून की रफ्तार पश्चिम बंगाल में तेजी से आगे बढ़ेगी, जिसके बाद के हफ्ते यानी जून के मध्य तक यह बिहार को सराबोर करना शुरू कर देगा। हालांकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी शुरुआती अनुमानों ने थोड़ी चिंता भी बढ़ाई है, जिसके मुताबिक इस साल बिहार में मानसून के दौरान सामान्य से कम बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है।

मानसून से पहले हीटवेव का सितम

राहत की इस खबर के बीच मौसम विभाग ने सचेत किया है कि मानसून के बिहार में प्रवेश करने से पहले सूबे के कई जिलों में लोगों को भीषण हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना समेत इसके आस-पास के इलाकों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन इसके बावजूद उमस और गर्मी का तीखा प्रभाव लगातार बना रहेगा। विशेषकर बिहार के दक्षिणी भागों के कई जिलों में गर्म दिन और लू जैसी गंभीर स्थिति बनी रहेगी। बीते गुरुवार को ही राज्य के सात प्रमुख शहरों— पटना, बक्सर, मोतिहारी, कैमूर, औरंगाबाद, डेहरी और शेखपुरा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया, जिसने लोगों को बेहाल कर दिया।

आज का मौसम कैसा रहेगा?

बिहार के मौसम में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से पड़ रही चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बीच आज यानी 5 जून 2026, शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की प्रबल संभावना बन गई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी करते हुए पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी जिलों में अगले दो से तीन घंटों के भीतर तेज बारिश की चेतावनी दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में मौसम का डबल अटैक, 4 जिलों में आंधी-बारिश; 26 में भीषण लू का अलर्ट
ये भी पढ़ें:CBSE के OSM ठेके में करोड़ों का खेल, उतने ही काम के लिए क्यों बढ़ाए 10 करोड़ रु
ये भी पढ़ें:भूल नहीं सकते खौफ का वो मंज़र; मुजफ्फरपुर फायर ट्रेजेडी में आपबीती की 7 कहानियां
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।