MLA Hain To Kya Jaanvar Ho Gaye Enjoy To Hota Hai Anant Singh on FIR for vulgar dance viral video विधायक हैं तो क्या जानवर हो गए, एंजॉय तो होता है; नाच-गाना वीडियो पर केस से भड़के अनंत सिंह, Bihar Hindi News - Hindustan
More

विधायक हैं तो क्या जानवर हो गए, एंजॉय तो होता है; नाच-गाना वीडियो पर केस से भड़के अनंत सिंह

जदयू विधायक अनंत सिंह ने अश्लील डांस और हथियार प्रदर्शन के वायरल वीडियो पर उनके खिलाफ दर्ज केस को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि विधायक हैं तो क्या जानवर थोड़ी हैं, प्रोग्राम में नाच-गाना और एंजॉय तो होता ही है। 

Wed, 6 May 2026 08:37 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
विधायक हैं तो क्या जानवर हो गए, एंजॉय तो होता है; नाच-गाना वीडियो पर केस से भड़के अनंत सिंह

बिहार की मोकामा सीट से जनता दल यूनाइटेड के चर्चित बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने अपने खिलाफ गोपालगंज में दर्ज एफआईआर को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि वह कार्यक्रम में गए थे। वहां पर नाच हो रहा था। उनके व्यक्तिगत गार्ड भी साथ में थे, जिनके पास लाइसेंसी हथियार थे। अनंत सिंह ने कहा कि वह विधायक हैं तो कोई जानवर नहीं हैं, बल्कि आदमी हैं। प्रोग्राम में एंजॉय तो होता ही है। प्रोग्राम में नाच-गाना नहीं होगा, तो क्या माई-बाप के श्राद्ध में होगा? हथियार लहराने वाले वीडियो से विधायक ने अनभिज्ञता जाहिर की।

दरअसल, अनंत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक वह एक महिला डांसर का नाच-गाना देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह जदयू विधायक अनंत सिंह गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित सेमराव गांव में आयोजित एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उसी में नाच कार्यक्रम भी रखा गया था। अनंत सिंह कुछ लोगों के साथ कुर्सी पर बैठे हुए डांस देखते हुए नजर आए।

इस कार्यक्रम का दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग हथियार लहराते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जब तक वह कार्यक्रम में थे, तब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह, अश्लील डांस और गन; जदयू विधायक पर नई मुसीबत; गोपालगंज में केस दर्ज

एसपी पर भड़के अनंत सिंह

विधायक ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा, “हम शाम को 7 बजे कार्यक्रम में पहुंचे थे। रात 10 बजे कमरे में सोने चले गए थे। तब तक राइफल के साथ कोई नहीं दिखा था।” अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर गोपालगंज के एसपी पर अनंत सिंह ने निशाना साधा है।

विधायक ने कहा, “उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। यह एफआईआर गलत है। अगर किसी को गोली मार दी होती, कुछ गलत काम किया होता, किसी का कुछ बिगाड़ा होता, छेड़खानी की होती तो एफआईआर जरूरी थी। वहां पर कई पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, अगर कुछ गलत होता तो वह जांच करते। अगर एसपी को लगता है कुछ गलत किया है तो पेपर में निकाल दें। एसपी आदेश निकाल दें कि अनंत सिंह प्रोग्राम में ना जाए, तो नहीं जाएंगे। जो गलत करते हैं उसे सजा दीजिए। हमने कौनसी गलती कर दी।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: मुजरा देखते और मुस्कुराते नजर आए अनंत सिंह, समर्थकों ने लुटाए पैसे

अनंत सिंह समेत 9 नामजद आरोपी

गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी द्वारा जारी बयान के अनुसार सेमराव गांव में गुड्डू राय के आवास पर 2 और 3 मई को उपनयन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें कुछ लोगों द्वारा अवैध एवं लाइसेंसी हथियारों का प्रदर्शन किया गया और अश्लील नृत्य कराया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। वीडियो की पुष्टि होने पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह समेत 9 लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ मीरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की। चिह्नित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़का-लड़की का मन हो जाता है, बोलते हैं किडनैप हो गया; अनंत सिंह का अजीब जवाब
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।