wath video jdu mla anant singh watch mujra supporters throws money in gopalganj VIDEO: मुजरा देखते और मुस्कुराते नजर आए अनंत सिंह, समर्थकों ने लुटाए पैसे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: मुजरा देखते और मुस्कुराते नजर आए अनंत सिंह, समर्थकों ने लुटाए पैसे

जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला नर्तकी हिंदी सिनेमा के गीत पर डांस कर रही हैं और सामने अनंत सिंह बैठे हैं। वीडियो में अनंत सिंह के अलावा कई अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। यह सभी लोग मुजरा का लुत्फ उठा रहे हैं। मुजरा देखते हुए अनंत सिंह मुस्कुराते भी नजर आए। 

Mon, 4 May 2026 12:19 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share
VIDEO: मुजरा देखते और मुस्कुराते नजर आए अनंत सिंह, समर्थकों ने लुटाए पैसे

बिहार की हॉट सीट माने जाने वाली मोकामा विधानसभा सीट से जदयू के विधायक अनंत सिंह अपने निराले अंदाज और बेबाक बोल की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। अक्सर अनंत सिंह का वीडियो भी अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होता रहता है। अब जदयू विधायक का और एक वीडियो काफी चर्चा में है। इस वीडियो में अनंत सिंह मुजरा सुनते नजर आ रहे हैं। जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला नर्तकी हिंदी सिनेमा के गीत पर डांस कर रही हैं और सामने अनंत सिंह बैठे हैं।

वीडियो में अनंत सिंह के अलावा कई अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। यह सभी लोग मुजरा का लुत्फ उठा रहे हैं। मुजरा देखते हुए अनंत सिंह मुस्कुराते भी नजर आए। इस दौरान उनके समर्थक पैसे भी उड़ा रहे थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि हथुआ प्रखंड के सेमराव गांव में गुड्डू राय के घर एक कार्यक्रम में जदयू विधायक अनंत सिंह पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। धार्मिक कार्यक्रम के बाद मुजरा का आयोजन हुआ जिसमें मोकामा विधायक अनंत सिंह सहित अन्य लोगों ने इसका लुत्फ उठायाा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 साल से विक्रमशिला पुल का मेंटेनेंस नहीं, अंग का संपर्क तोड़ने का जिम्मेदार कौन
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला सेतु का कुछ हिस्सा टूटा, भागलपुर का उत्तर बिहार से संपर्क खत्म

इससे पहले स्थानीय थावे दुर्गा मंदिर में रविवार को पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह विधिवत पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया था। मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पाण्डेय एवं मुकेश पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न करायी। वहीं पूजा करने के बाद विधायक कहा कि मां दुर्गा की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैऔर सभी के जीवन में खुशहाली आती है।

सारण से गहरा संबंध हो गया है- अनंत सिंह

आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह का छपरा में प्रखंड मुख्यालय के समीप कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किया था। वे पटना से गोपालगंज जा रहे थे। इसी क्रम मे कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला और अंग वस्त्र देकर जोरदार ढंग से स्वागत किया था। इस अवसर पर विधायक अनंत सिंह ने कहा था कि क्षेत्र के बाहर के कार्यकर्ता भी उन्हें सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि सारण जिले से उनका अब गहरा संबंध हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वंदे भारत समेत बिहार की 16 ट्रेनों का रूट बदला, इन स्टेशनों पर ठहराव भी नहीं

विधायक अनंत सिंह ने बाईपास चौक पर स्थापित पूर्व विधायक धर्मनाथ सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। इधर मशरक में भी विधायक अनंत सिंह का भव्य स्वागत एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया था। डॉ सीताराम पांडेय के आवास के पास एनएच 227 ए पर बैंड बाजा एवं फूल माला के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम छोटे सरकार की अगुआई में मौजूद रहा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।