Ladka Ladki Ka Mann Ho Jata Hai Bolte Hain Kidnap Ho Gaya Anant Singh bizarre response लड़का-लड़की का मन हो जाता है, बोलते हैं किडनैप हो गया; बिहार में अपराध पर अनंत सिंह का अजब जवाब, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लड़का-लड़की का मन हो जाता है, बोलते हैं किडनैप हो गया; बिहार में अपराध पर अनंत सिंह का अजब जवाब

पटना जिले के मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार कहीं नहीं है। किडनैप हो रहे हैं, लड़का-लड़की का मन हो जाता है, घर वाले बोलते हैं कि किडनैप हो गया है। 

Sat, 25 April 2026 04:29 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
लड़का-लड़की का मन हो जाता है, बोलते हैं किडनैप हो गया; बिहार में अपराध पर अनंत सिंह का अजब जवाब

बिहार के मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। बिहार में अपराथ और भ्रष्टाचार के सवाल पर जदयू विधायक ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार कहीं नहीं है। जहां तक अपराध और अपहरण का सवाल है, लड़का-लड़की का मन हो जाता है (आपसी सहमति से भाग जाते हैं), तो घर वाले बोलते हैं कि किडनैप हो गया है। फिर दोनों कोर्ट में पहुंच जाते हैं, तो मामले की असलियत सामने आती है।

अनंत सिंह ने न्यूज 18 से बातचीत में शनिवार को यह बयान दिया। उनसे पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध पर लगाम लगाएगी? इस पर मोकामा विधायक ने कहा, “भ्रष्टाचार तो है ही नहीं कहीं। कहीं किडनैप हो रहा है। लड़का-लड़की का मन हो जाता है, परिवार चला जाता है कि किडनैप हो गया है। और वहां कोर्ट में जाकर दोनों चढ़ल हैं।”

अपराधियों को जान से मार दे पुलिस- अनंत सिंह

बाहुबली जदयू विधायक ने पुलिस द्वारा अपराधियों को मुठभेड़ में पैर पर गोली मारने के सवाल पर कहा, “हम कहते हैं, आओ जान मार दें, जो भी गलती करे, हम करें चाहे कोई करे, गलत करे तो उसे मार दो।” उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में बुलडोजर ऐक्शन होने की चर्चा पर अनंत सिंह ने कहा कि जो उचित है वही होगा। ऐसे ही किसी के घर द्वार को नहीं ढहा देंगे। हालांकि, जहां गलत होगा, वहां ऐक्शन होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनू सूद ने 'छोटे सरकार' को मुंबई बुलाया; अनंत सिंह बोले- आवेंगे, वीडियो वायरल

लालू की पाठशाला पर अनंत सिंह का तेजस्वी पर पलटवार

जदयू विधायक ने लालू की पाठशाला वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर लालू की पाठशाला से निकलकर कोई मुख्यमंत्री बन रहा है, तो तुम (तेजस्वी) ही बन जाओ। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि उनका खुद का बेटा तो सीएम बन नहीं रहा है।

बता दें कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद जब सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बने, तब तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा था कि वह लालू की पाठशाला से निकले हुए हैं। उनके सीएम बनने पर हमें खुशी है। शुक्रवार को फ्लोर टेस्ट के दौरान भी तेजस्वी ने सदन में यह बात दोहराई थी, जिस पर हंगामा भी मचा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘क्या उखाड़ेंगे, हम भी देखते हैं’ अनंत सिंह ने जब तेजस्वी यादव को ललकारा

अनंत सिंह ने कहा कि लालू यादव खुद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की कृपा से मुख्यमंत्री बने थे। अब सम्राट चौधरी को भी उन्होंने ही सीएम बनाया है। विधायक ने कहा कि सीएम सम्राट के नेतृत्व वाली नीतीश की तरह ही अच्छे से काम करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह पार्टी हैं? शराब चालू करने की मांग पर क्या बोले डिप्टी CM विजय चौधरी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।