missing youth murdered in jehanabad acid thrown on face to conceal identity जहानाबाद में लापता युवक की हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब; 9 घंटे तक चला भारी बवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जहानाबाद में लापता युवक की हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब; 9 घंटे तक चला भारी बवाल

जहानाबाद के बदलू बिगहा में तीन दिनों से लापता अंजय कुमार का शव शुक्रवार को बधार से बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डालने का आरोप लगाया है। 9 घंटे के कड़े विरोध और एसपी के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Sat, 25 April 2026 09:49 AMJayendra Pandey हिन्दुस्तान, जहानाबाद, संवाददाता
share
जहानाबाद में लापता युवक की हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब; 9 घंटे तक चला भारी बवाल

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के बदलू बिगहा गांव में तीन दिनों से लापता एक 39 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपराधियों ने साक्ष्य मिटाने और पहचान छिपाने के उद्देश्य से मृतक के चेहरे को तेजाब से जला दिया। शुक्रवार को जब युवक का शव गांव के ही बधार से बरामद हुआ, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बदलू बिगहा निवासी शिव प्रसाद सिंह के पुत्र अंजय कुमार उर्फ अरुण कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने लगभग 9 घंटे तक शव को उठने नहीं दिया, जिससे प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।

पराली जलाने के विवाद में मिली थी धमकी

घटना के पीछे की कहानी तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, अंजय कुमार तीन दिन पूर्व अपने खेत में पराली जला रहा था। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति के साथ उसका तीखा विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान दबंगों ने अंजय को 'देख लेने' की खुलेआम धमकी दी थी। उस घटना के कुछ ही घंटों बाद अंजय घर से निकला और फिर रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह जब बधार में उसका क्षत-विक्षत शव मिला, तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।

9 घंटे तक शव के साथ प्रदर्शन

शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजनों ने अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को उठाने से रोक दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी अपराजित लोहान और एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने मौके से मृतक के चप्पल और अन्य नमूने एकत्र किए। ग्रामीणों की मांग पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से लेकर मुख्य सड़क तक सुराग ढूंढे। अधिकारियों के काफी समझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब 9 घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तिलक की खुशियां मातम में बदलीं, छपरा में वार्ड पार्षद की चाकू से गोदकर हत्या

परिजनों का आरोप है कि हत्यारों ने जानबूझकर चेहरे पर तेजाब डाला ताकि शिनाख्त न हो सके। थानाध्यक्ष जेके भारती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों और तेजाब के इस्तेमाल की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:160 KM/H की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन; रेड सिग्नल दिखते ही 'कवच' ने किया कंट्रोल
ये भी पढ़ें:पूर्णिया में वार्ड सदस्य के घर में घुसकर बेरहमी से हत्या, महिला आरोपी गिरफ्तार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।