missing icici bank manager abhishek varun dead found from into well in patna पटना में लापता बैंक मैनेजर का शव कुएं में मिला, परिजन बोले - मर्डर हुआ, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में लापता बैंक मैनेजर का शव कुएं में मिला, परिजन बोले - मर्डर हुआ

आपको बता दें कि कंकड़बाग निवासी निजी बीमा कंपनी के शाखा प्रबंधक अभिषेक वरुण संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए थे। आधी रात परिजनों को फोन कर उन्होंने खुद के दुर्घटनाग्रस्त होने की बात कही थी।

Tue, 15 July 2025 11:21 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में लापता बैंक मैनेजर का शव कुएं में मिला, परिजन बोले - मर्डर हुआ

पटना में लापता बैंक मैनेजर अभिषेक वरुण का अब शव मिला है। निजी बैंक आईसीआईसीआई लोमबार्ड के मैनेजर का शव बेउऱ इलाके के हसनपुर गांव में स्थित एक कुएं में मिला है। बैंक मैनेजर की स्कूटी भी इसी कुएं से मिली है। बताया जा रहा है कि पुलिस को पहले बैंक मैनेजर अभिषेक वरुण का चप्पल मिला था। इसके कुछ देर बाद पुलिस को कुएं से उनकी लाश मिली है। अब इस मामले में अभिषेक वरुण के परिजन उनकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक बैंक मैनेजर के पिता ने कहा किसी परिचित आदमी ने ही इसको मारा है। उन्होंने कहा कि इनके परिवार या ससुराल या पत्नी से कोई दिक्कत नहीं थी। किसी ने इनको मारा है।

उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में रची गई साजिश के तहत उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि किसी को मालूम था कि वो समारोह में जा रहे हैं। इसके बाद उन्हें फोन कर बेउऱ बुलाया गया होगा। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई है। अभिषेक वरुण की लाश मिलने की खबर मिलने के बाद उनके कई दोस्त भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर जांच-पड़ताल के लिए पहुंची थी।

आपको बता दें कि कंकड़बाग निवासी निजी बीमा कंपनी के शाखा प्रबंधक अभिषेक वरुण संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए थे। आधी रात परिजनों को फोन कर उन्होंने खुद के दुर्घटनाग्रस्त होने की बात कही थी। लेकिन बाद में उनका फोन बंद हो गया था। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे थे। उधर, परिजनों की शिकायत पर कंकड़बाग पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 15 साल की लड़की ने मर्जी से रचाई शादी, शारीरिक संबंध बना भागा प्रेमी
ये भी पढ़ें:हारना मंजूर है मुझे पर खेल तो बड़ा ही खेलूंगी,पति को मारने से पहले पत्नी ने लिखा

डीएसपी पटना सदर-1 अभिनव ने बताया था कि रविवार को अंतिम बार वह स्कूटी से बेऊर इलाके में जाते दिखे हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ के अलावा तकनीकी अनुसंधान की मदद से उन्हें ढूंढने का प्रयास कर रही है। अभिषेक वरुण परिवार के साथ कंकड़बाग इलाके में रहते हैं। रविवार रात स्कूटी से एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी थे। फंक्शन के बाद उन्होंने पत्नी और बच्चों को घर भेज दिया था। दोस्त के घर जाने की बात बता खुद वहीं रुक गए।

पत्नी ने घर पहुंचने पर अभिषेक को फोन किया तो उन्होंने जल्द घर लौटने की बात कही थी। फिलहाल अब अभिषेक वरुण की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस अभी इसे संदिग्ध मौत मान रही है। पुलिस अलग-अलग एंगल से इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। डॉग स्कवायड की टीम की मदद भी इस मामले में ली जा रही है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे दुर्घटना की वजह से मौत मान रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्रिकेट खेलाने से मना किया तो बिहार में कट्टे से फायरिंग, STF ने दो आरोपियों को
ये भी पढ़ें:बिहार में 35 लाख से अधिक के नाम वोटर लिस्ट से हटना तय, चुनाव आयोग ने बताया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।