miscreant shot asi in daylight bihar muzaffarpur बिहार में राजद नेता के बेटे ने ASI को मारी गोली, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी भी घायल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में राजद नेता के बेटे ने ASI को मारी गोली, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी भी घायल

गोली मारकर भाग रहे अपराधी से बेला थाने के दारोगा से मुठभेड़ हो गई। घायल होने के बाद पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। अपराधी को भी गोली लगी है। वह मीनापुर के राजद प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर सहनी का पुत्र पप्पू सहनी है। वह एटीएम फ्रॉड गिरोह से जुड़ा है।

Tue, 17 Feb 2026 01:42 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददातेा, मुजफ्फरपुर
share
बिहार में राजद नेता के बेटे ने ASI को मारी गोली, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी भी घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने बीच सड़क पर ASI को गोली मार दी है। दिनदहाड़े इस वारदात से सनसनी फैल गई है। मुजफ्फरपुर जिले के बेला रोड में मंदिर के निकट मंगलवार की सुबह 11.30 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने औद्योगिक थाना बेला के एएसआई विकास कुमार को गोली मार दी। वह बेला थाना में थाना लेखक (मुंशी) के पद पर हैं। अपराधियों ने उन्हें पेट में एक गोली मारी है।

गोली मारकर भाग रहे अपराधी से बेला थाने के दारोगा से मुठभेड़ हो गई। घायल होने के बाद पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। अपराधी को भी गोली लगी है। वह मीनापुर के राजद प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर सहनी का पुत्र पप्पू सहनी है। वह एटीएम फ्रॉड गिरोह से जुड़ा है। एएसआई की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें बैरिया स्थित मां जानकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह सारण के निवासी हैं। उनका परिवार पटना में रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: बिहार में जल्द होगी प्राचार्य और क्लर्क की नियुक्ति, शिक्षा मंत्री का ऐलान
ये भी पढ़ें:अब जमीन रजिस्ट्री कराते समय देनी होगी ये 13 जानकारियां, 1 अप्रैल से नया नियम

मुठभेड़ में घायल अपराधी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार एटीएम फ्रॉड सरगना को एएसआई और उनके साथ एसआई ने घेरने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाश पप्पू सहनी ने फायर कर दिया। इसमें मुंशी विकास को एक गोली लगी। वह रोड पर है गिर गए। अन्य पुलिस कर्मी जब तक अपराधी को घेरते तब तक अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए भागा। फायरिंग के बाद सड़क पर अफरा तफरी मच गई। सड़क पर राहगीर अपराधी को घेरने के बजाय डर कर भागने लगे। बेला और मिठनपुरा पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इसमें मुठभेड़ हो गया।

इसमें अपराधी पप्पू सहनी को भी गोली लगने की बात बताई जा रही है। बैरिया में भर्ती एएसआई से मिलने के लिए डीआईजी चंदन कुशवाहा, एसएसपी कांतेश मिश्रा समेत कई वरीय अधिकारी पहुंचे। एएसआई का ऑपरेशन चल रहा है। डीआईजी ने बताया की एटीएम फ्रॉड गिरोह के अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग की है। इसमें एएसआई विकास कुमार को गोली लगी है। अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह भी घायल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुर्गा खिलाने के बहाने हुआ रेप, यूपी से 15 दिन पहले ही बिहार आई थी डांसर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।