uttar pradesh dancer rape Under pretext of feeding chicken in bihar ara bhojpur मुर्गा खिलाने के बहाने रेप, आर्केस्ट्रा मालिक ने 2 लोगों को सौंपा; यूपी की डांसर 15 दिन पहले आई थी बिहार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुर्गा खिलाने के बहाने रेप, आर्केस्ट्रा मालिक ने 2 लोगों को सौंपा; यूपी की डांसर 15 दिन पहले आई थी बिहार

आर्केस्ट्रा संचालक की ओर से मुर्गा खिलाने के बहाने छत पर ले जाकर उसे जबरन शराब पिला दी गयी। इसके बाद संचालक की ओर से उसे अपनी पार्टी के डीजे ऑपरेटर जीतेंद्र कुमार यादव और पिकअप चालक अशोक यादव के हवाले कर दिया गया।

Tue, 17 Feb 2026 07:44 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, आरा
share
मुर्गा खिलाने के बहाने रेप, आर्केस्ट्रा मालिक ने 2 लोगों को सौंपा; यूपी की डांसर 15 दिन पहले आई थी बिहार

उत्तर प्रदेश की लड़की से बिहार में रेप की वारदात के बाद अब इस मामले में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। भोजपुर के करनामेपुर थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा पार्टी संचालक की शह पर उसके एक कर्मी की ओर से यूपी निवासी नाबालिग महिला डांसर से दुष्कर्म किया गया है। दूसरे कर्मी ने भी दुष्कर्म की चेष्टा की। डांसर के करीबी का आरोप है कि आर्केस्ट्रा संचालक की ओर से मुर्गा खिलाने के बहाने जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद आर्केस्ट्रा पार्टी के दो अन्य कर्मियों की ओर से जबरन बाइक से एक झाड़ी में ले जाने के बाद एक की ओर से दुष्कर्म किया गया, जबकि दूसरे ने भी चेष्टा की।

हालांकि रविवार की सुबह मामला सामने आने के बाद पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें करनामेपुर थाना क्षेत्र के सैंया के डेरा गांव निवासी आर्केस्ट्रा पार्टी संचालक लक्ष्मण यादव, उसी थाना क्षेत्र के महुआर इंग्लिश गांव निवासी अशोक यादव और गयाजी जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के ब्रह्मदेव डेरा निवासी जीतेंद्र कुमार यादव शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला को गोली मार चलती कार से फेंका, बिहार के मुजफ्फरपुर में कांड

पुलिस के अनुसार अशोक यादव आर्केस्ट्रा का डीजे ऑपरेटर, जबकि जीतेंद्र कुमार यादव पिकअप चालक है। तीनों को पूछताछ और जांच के बाद जेल भेज दिया गया। इस मामले में तीनों के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है।

इधर, सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार (14 फरवरी) की रात करनामेपुर बाजार स्थित आर्केस्ट्रा पार्टी में काम करने वाली एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया था। रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए नाबालिग का बयान दर्ज कराया गया और मेडिकल जांच कराई गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! बिहार के ये 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान

पंद्रह रोज पहले आर्केस्ट्रा पार्टी में डांस करने भोजपुर आयी थी नाबालिग

यूपी की नाबालिग डांसर अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए पैसे कमाने के लिहाज से 15 रोज पूर्व भोजपुर आयी थी। वह करनामेपुर बाजार में एक आर्केस्ट्रा पार्टी में डांसर का काम करती थी। यूपी निवासी करीबी ने बताया कि गत एक फरवरी को ही वह करनामेपुर बाजार में लक्ष्मण यादव की आर्केस्ट्रा पार्टी में काम करने आयी थी। इसके लिए वह एक किराये के मकान में रहती थी। शनिवार की रात वह आर्केस्ट्रा संचालक के साथ एक कार्यक्रम में गयी थी।

वहां से संचालक के साथ उनके रूम में पहुंची। संचालक से कहा कि उसके रूम तक पहुंचा दीजिए, लेकिन संचालक की ओर से मुर्गा खिलाने के बहाने छत पर ले जाकर उसे जबरन शराब पिला दी गयी। इसके बाद संचालक की ओर से उसे अपनी पार्टी के डीजे ऑपरेटर जीतेंद्र कुमार यादव और पिकअप चालक अशोक यादव के हवाले कर दिया गया। इधर, डांसर की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि शनिवार की रात करीब दस बजे आर्केस्ट्रा संचालक लक्ष्मण यादव की ओर से मारपीट करने के बाद उसे जीतेंद्र कुमार यादव और अशोक यादव को सौंप दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब जमीन रजिस्ट्री कराते समय देनी होगी ये 13 जानकारियां, 1 अप्रैल से नया नियम

दोनों उसे जबरन बाइक से एक जंगल में ले गये। वहां जीतेंद्र कुमार यादव की ओर से उसके साथ दुष्कर्म किया गया। अशोक यादव की ओर से भी दुष्कर्म की चेष्टा की गयी, लेकिन विरोध करने के कारण वह दुष्कर्म करने में सफल नहीं हो सका। इसके बाद दोनों फिर उसे लक्ष्मण यादव के डेरा पर ले गये, जहां उसके साथ मारपीट की गयी। तब किसी तरह उसकी ओर से डायल 112 को सूचना दी गई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।