पटना के दानापुर में दिव्यांग महिला से घर में घुसकर रेप, पीड़िता ने रो-रोकर बताई हैवानियत
पीड़िता के विरोध के बावजूद आरोपित ने उसकी एक न सुनी और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। रात्रि में जब महिला का पति और सास घर लौटे, तब पीड़िता ने रोते हुए आपबीती सुनाई। मंगलवार को पीड़िता के परिजनों द्वारा नौबतपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया।

बिहार की राजधानी पटना में दिव्यांग महिला से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। पटना से सटे दानापुर के नौबतपुर में पीड़िता ने अपने परिजनों को रो-रोकर हैवानियत की कहानी बताई है। बताया जा रहा है कि नौबतपुर थाना क्षेत्र से एक 25 वर्षीय दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना ने प्रकाश में आया है। घटना उस समय घटी जब पीड़िता का पति और सास रोज़ की तरह मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे।
घर में महिला अकेली थी और उसकी शारीरिक स्थिति को देखते हुए वह पूरी तरह असहाय थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपित घर में घुस आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के विरोध के बावजूद आरोपित ने उसकी एक न सुनी और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। रात्रि में जब महिला का पति और सास घर लौटे, तब पीड़िता ने रोते हुए आपबीती सुनाई। मंगलवार को पीड़िता के परिजनों द्वारा नौबतपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया।
थाना प्रभारी मंजीत ठाकुर ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पश्चिम चंपारण में नाबालिग से रेप की कोशिश
इधऱ बिहार के ही पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र एक गांव में सोमवार की देर शाम नाबालिग लड़की को जबरन उठा मक्के के खेत में मुंह-हाथ बांधकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान उसके दो साथी निगरानी कर रहे थे। हालांकि समय रहते परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। वे लोग मक्के के खेत में पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गये। परिजनों को वह हाथ-पैर व मुंह बंधे हालत में मिली। मुंह व हाथ-पैर खोलते ही उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपियों की संलिप्ता की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता की उम्र 15 साल है। उसका मेडिकल जांच कराया जा रहा है। उसका बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा। मां के आवेदन पर मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में लड़की की मां ने बताया है कि सोमवार की देर शाम मेरी बेटी घर के पास घोठा में थी। देर शाम में वह वहां से गायब हो गयी। रात तक घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गयी। ढूंढ़ने के दौरान घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर मक्के के खेत के पास हमलोग पहुंचे तो वहां से आरोपी फरार हो गये। मक्के के खेत में वह हाथ-पैर व मुंह बंधे हालत में मिली।




साइन इन