bihar weather thunder and storm in nine districts of bihar cloud in patna बिहार के इन 9 जिलों में ठनका और तेज हवा की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के इन 9 जिलों में ठनका और तेज हवा की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिले के एक-दो स्थानों पर ठनका और तेज हवा की चेतावनी है।

Mon, 2 June 2025 05:50 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार के इन 9 जिलों में ठनका और तेज हवा की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Weather: पटना सहित छह जिलों में रविवार को हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। वहीं पटना, भोजपुर और बक्सर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा। बिहार के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम में गिरावट दर्ज की गई। राज्य का सबसे गर्म शहर 40.6 डिग्री सेल्सियस के साथ पटना और सबसे ठंडा शहर 24.6 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकिनगर रहा। आरा का अधिकतम तापमान 40.4 और बक्सर का 40.3 रिकॉर्ड किया गया।

इधर बिहार के नौ जिलों में सोमवार को ठनका और तेज हवा की चेतावनी है। वहीं उत्तर बिहार के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिले के एक-दो स्थानों पर ठनका और तेज हवा की चेतावनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में चुनाव से पहले रसोइयों को राहत का प्लान, दोगुना होगा मानदेय
ये भी पढ़ें:बिहार के बॉर्डर पर आकर क्यों थम गया मानसून, कब तक आने की उम्मीद; जानें सबकुछ

आज भी छाये रहेंगे बादल बारिश के आसार

सोमवार को राजधानी पटना में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। एक-दो स्थानों पर बारिश-ठनका के आसार हैं। दोपहर बाद दूसरे दिन रविवार को भी 1.6 एमएम बारिश हुई। न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम पारा 40.6 और न्यूनतम 30 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब खुलेगा पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन, 64 चेक इन काउंटर होंगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।