e rickshaw driver shot in patna gardanibagh बच्चों का झगड़ा छुड़ाने गए युवक को सीने और गर्दन में मार दी गोली, पटना में कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बच्चों का झगड़ा छुड़ाने गए युवक को सीने और गर्दन में मार दी गोली, पटना में कांड

राजा कुमार किराये पर शिवपुरी कॉलोनी में रहता है। वह ई-रिक्शा चलाता है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को पंजाबी कॉलोनी मैदान में दो बच्चे झगड़ रहे थे। राजा ने बच्चों को डांटकर भगा दिया। शनिवार को एक बच्चे के चाचा ने उसका सिर फोड़ दिया था।

Mon, 2 June 2025 07:59 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
बच्चों का झगड़ा छुड़ाने गए युवक को सीने और गर्दन में मार दी गोली, पटना में कांड

पटना में अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है। गर्दनीबाग की शिवपुरी कॉलोनी में बच्चों के झगड़े का बीचबचाव करने पर बदमाश ने रविवार रात ई रिक्शा चालक राजा कुमार (22) को गोली मार दी। सीने के ऊपर और गर्दन में दो गोलियां लगी हैं। उसका बेऊर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर है। वहीं, गर्दनीबाग पुलिस छानबीन कर रही है। थानेदार प्रतोष कुमार ने बताया कि युवक के परिजनों ने अभी थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है। बावजूद इसके पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी में जुट गई है।

राजा कुमार किराये पर शिवपुरी कॉलोनी में रहता है। वह ई-रिक्शा चलाता है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को पंजाबी कॉलोनी मैदान में दो बच्चे झगड़ रहे थे। राजा ने बच्चों को डांटकर भगा दिया। शनिवार को एक बच्चे के चाचा ने उसका सिर फोड़ दिया था। रविवार की रात करीब 8 बजे राजा ई रिक्शा से घर लौट रहा था। एक बच्चे के चाचा और उसके साथियों ने घर के समीप पहुंचते ही राजा दो गोली मार दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के बॉर्डर पर आकर क्यों थम गया मानसून, कब तक आने की उम्मीद; जानें सबकुछ
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:27 शब्दों में तेज प्रताप को RJD से बाहर होने का आदेश, अब्दुल बारी सिद्दीकी का खत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।