minor boy killed in thief suspect family said went for worship lord shiv create ruckis in bihar sitamarhi बिहार में चोरी के आरोप में नाबालिग लड़के की हत्या, परिजन बोले- जलाभिषेक करने गया था; आरोपी के घर में लगाई आग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में चोरी के आरोप में नाबालिग लड़के की हत्या, परिजन बोले- जलाभिषेक करने गया था; आरोपी के घर में लगाई आग

परिजनों का कहना है कि सोमवार सुबह किशोर जलाभिषेक करने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान उसे पकड़कर बेरहमी से पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद में मौत को सुसाइड दिखाने का प्रयास किया गया।

Tue, 29 July 2025 09:23 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक प्रतिनिधि, सीतामढ़ी
share
बिहार में चोरी के आरोप में नाबालिग लड़के की हत्या, परिजन बोले- जलाभिषेक करने गया था; आरोपी के घर में लगाई आग

बिहार में एक नाबालिग लड़के की हत्या के बाद भारी बवाल हुआ है। सीतामढ़ी जिले में एक नाबालिग लड़के को मौत के घाट उतारने के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपित के घर को फूंक डाला। गांव में तनाव भी हो गया। यहां पुनौरा थाना क्षेत्र के रंजीतपुर वार्ड 10 में सोमवार सुबह चोरी की नीयत से घर में घुसने का आरोप लगाकर किशोर की हत्या कर दी गई। किशोर का हाथ टूटा हुआ है और उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। घटना के बाद से गांव में तनाव है। गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी राम सहाय प्रसाद यादव के घर में आग लगा दी और हंगामा किया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

परिजनों का कहना है कि सोमवार सुबह किशोर जलाभिषेक करने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान उसे पकड़कर बेरहमी से पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद में मौत को सुसाइड दिखाने का प्रयास किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई वीरेंद्र डरने वाला नहीं, पंचायत सचिव से विवाद के बाद बोले RJD विधायक
ये भी पढ़ें:क्या RJD भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई करेगी, मुझे तो जयचंदों ने..., बोले तेज प्रताप

क्या बोले आरोपी..

आरोपितों का कहना है कि किशोर चोरी की नीयत से घर में घुसा था। पकड़े जाने के बाद घर में बंद कर परिजनों को सूचना देने गए। इसी दौरान आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के तेवर उग्र होते ही सभी आरोपित फरार हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में बारिश, जमुई-नवादा समेत 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; बिहार का मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।