sit will investigate file and data theft from bihar assembly computer बिहार विधान परिषद से फाइल चोरी की SIT करेगी जांच, DIG करेंगे मॉनिटरिंग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार विधान परिषद से फाइल चोरी की SIT करेगी जांच, DIG करेंगे मॉनिटरिंग

इस मामले में विधान परिषद के उप सचिव के आवेदन पर 9 जून 2025 को ईओयू में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। विधान परिषद की संबंधित प्रशाखा के नौ कर्मियों पर जिम्मेदारी तय करते हुए उनको आरोपित बनाया गया है।

Thu, 19 June 2025 06:27 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार विधान परिषद से फाइल चोरी की SIT करेगी जांच, DIG करेंगे मॉनिटरिंग

बिहार विधान परिषद की गोपनीय शाखा के कंप्यूटर से महत्वपूर्ण फाइल और डाटा मिटाने या उसकी चोरी मामले की जांच को लेकर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इस आठ सदस्यीय एसआईटी का नेतृत्व ईओयू के एसपी (साइबर, प्रशिक्षण, पोर्टल एवं समन्वय) डी अमरकेश करेंगे।

ईओयू के मुताबिक, इस एसआईटी का गठन त्वरित एवं विशिष्ट अनुसंधान के उद्देश्य से किया गया है। यह टीम अनुसंधान के दौरान साक्ष्य संग्रहण के साथ ही मामले के नामजद आरोपियों को अभियुक्त बनाये जाने के उद्देश्य से सत्यापन का भी काम करेगी। ईओयू के डीआईजी (साइबर) संजय कुमार को इस केस की नियमित मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के नवादा और चंपारण में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कहां वज्रपात की चेतावनी
ये भी पढ़ें:बिहार में अब बिजली कनेक्शन लेने पर तार और पोल का पैसा नहीं देना होगा, नई दरें तय

मालूम हो कि इस मामले में विधान परिषद के उप सचिव के आवेदन पर 9 जून 2025 को ईओयू में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। विधान परिषद की संबंधित प्रशाखा के नौ कर्मियों पर जिम्मेदारी तय करते हुए उनको आरोपित बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाटलिपुत्र टू गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन कहां-कहां रुकेगी ,संभावित किराया कितना
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।