Married teacher fall in love eloped with student in Darbnanga Bihar शादीशुदा टीचर पर चढ़ा इश्क का बुखार, अपनी छात्रा को लेकर फरार; पत्नी को सता रहा यह डर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शादीशुदा टीचर पर चढ़ा इश्क का बुखार, अपनी छात्रा को लेकर फरार; पत्नी को सता रहा यह डर

उसकी उम्र पहली अप्रैल को 18 साल हो चुकी है। पत्नी को डर सता रहा है कि अब उसका पति(आरोपी शिक्षक) छात्रा से शादी करके लौट आएगा और मजे से नौकरी करेगा। पत्नी ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारी से पति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Wed, 29 April 2026 03:19 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
शादीशुदा टीचर पर चढ़ा इश्क का बुखार, अपनी छात्रा को लेकर फरार; पत्नी को सता रहा यह डर

Teacher Eloped with Student: बिहार के दरभंगा में चार माह से फरार आठवीं का छात्रा का अभी तक पता नहीं लगा पाई है। छात्रा अपने एक टीचर के साथ अफेयर में थी। छात्रा की मां ने टीचर पर नाबालिग बेटी को अगवा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करा रखा है। अब टीचर की पत्नी को एक डर सता रहा है। पुलिस के सुस्त रवैये से दोनों परिवारों के लोग नाराज हैं।

आरोपी शिक्षक यूपी का मूल निवासी है। 2025 के दिसम्बर महीने में वह छात्रा के साथ स्कूल से ही फरार हो गया। शिक्षक ने स्कूल में नो वर्क नो पे का आवेदन भी दे दिया है। पुलिस उनका पता लगाने में अभी तक नाकाम है। शिक्षक की पत्नी और छात्रा की मां दोनों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पत्नी ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामधनी गया, अब कनबुच्चा का एकछत्र राज; घाट से कमाई पर सुल्तानगंज में खूनी लड़ाई

दरअसल इसी महीने(अप्रैल) में छात्रा बालिग हो चुकी है। उसकी उम्र पहली अप्रैल को 18 साल हो चुकी है। पत्नी को डर सता रहा है कि अब उसका पति(आरोपी शिक्षक) छात्रा से शादी करके लौट आएगा और मजे से नौकरी करेगा। पत्नी ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारी से पति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पत्नी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के उक्त शिक्षक के साथ उसकी शादी साल 2016 में हुई थी। कुछ दिन सबकुछ ठीक से बीता। उसे पता चल गया कि उसके पति का चरित्र सही नहीं है। दूसरी लड़कियों से उसके रिलेशन हैं। इसे लेकर घर में विवाद हुआ। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी किया। पति जब नहीं समझा तो वह एक साल से अलग रहने लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी गैंग के लोगों की क्या हैसियत.., ईओ मर्डर केस में एनकाउंटर के बाद मांझी

पिछले साल दिसम्बर महीने से पति फरार है। वह अपनी प्रेमिका(छात्रा) को लेकर भागा हुआ है। शिक्षक ने अपनी पत्नी से तलाक नहीं लिया और दूसरी शादी करने की तैयारी में है। कई महीने बीत जाने के बाद भी न तो छात्रा बरामद हो सकी है और न ही शिक्षक की गिरफ्तारी हो पाई है। छात्रा की मां के बयान पर घनश्यामपुर थाने में अपहरण का केस भी दर्ज है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में लोढ़ा से कूच बच्ची की हत्या, आरोपी के मोबाइल में मिले गंदे वीडियो

इस मामले में स्कूल के हेड मास्टर शैलेश कुमार ने बताया कि संबंधित शिक्षक दिसंबर महीने से ही स्कूल छोड़कर लापता हैं। साथ ही विद्यालय की एक छात्रा भी उसी समय से गायब है। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षक ने विद्यालय में नो वर्क, नो पे का आवेदन दिया हुआ है। स्कूल के दस्तावेज के मुताबिक फरार छात्रा की उम्र अप्रैल महीने में 18 वर्ष पूरी हो चुकी है।

इस मामले में घनश्यामपुर थाने के थानेदार आलोक कुमार ने कहा है कि छात्रा की तलाश में पुलिस कार्रवाई कर रही है। दोनों का सुराग अभी तक नहीं मिला है। दोनों दिसम्बर माह से ही फरार हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।