man killed ten year by beat from pounder hide dead body under bed in patna पटना में लोढ़ा से कूच बच्ची की हत्या, बेड के नीचे छिपाया शव; आरोपी के मोबाइल में मिले गंदे वीडियो, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में लोढ़ा से कूच बच्ची की हत्या, बेड के नीचे छिपाया शव; आरोपी के मोबाइल में मिले गंदे वीडियो

एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त लोढ़ा, स्टील के दूध का केन, खून से सना तकिया, कवर व बेडशीट आदि बरामद किया गया है। रंजीत के पास से मिले मोबाइल में कई अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक फोटो मिले हैं।

Mon, 27 April 2026 07:08 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
पटना में लोढ़ा से कूच बच्ची की हत्या, बेड के नीचे छिपाया शव; आरोपी के मोबाइल में मिले गंदे वीडियो

पटना के बाइपास थाना क्षेत्र में अपहरण कर 10 वर्षीया छात्रा की हत्या पड़ोसी ने ही कर दी थी। पुलिस ने आरोपित रंजीत कुमार (39) शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना वाले दिन बच्ची दूध देकर वापस घर लौट रही थी, तभी रंजीत उसे बहाने से अपने कमरे में ले गया। शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से उसने लोढ़ा से वार कर बच्ची की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसने शव को बेड के नीचे छुपा दिया था। गुरुवार की अहले सुबह आरोपित के शव को तालाब में फेंकने जा रहा था, तभी पुलिस गश्ती देख उसे कूड़े के पास फेंककर भाग गया।

एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त लोढ़ा, स्टील के दूध का केन, खून से सना तकिया, कवर व बेडशीट आदि बरामद किया गया है। रंजीत के पास से मिले मोबाइल में कई अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक फोटो मिले हैं। छात्रा के साथ गलत हुआ है या नहीं इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुरू में राष्ट्रीय गीत अंत में बिहार राज्य गीत; सरकारी कार्यक्रमों के लिए फरमान
ये भी पढ़ें:बिहार में दो दिन आफत, यहां बारिश का ऑरेंज अलर्ट; पटना में स्कूलों का समय बदला

बाइपास थाना क्षेत्र निवासी छात्रा बीते बुधवार की सुबह दूध पहुंचाने के लिए मिठा कुआं गई थी। काफी देर तक बच्ची वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की थी। अतापता नहीं चलने पर परिजनों ने इसकी शिकायत बाइपास थाने में की थी। इसी दौरान गुरुवार तड़के जल्ला हनुमान मंदिर के पास कूड़ेदान में कंबल से लिपटा बच्ची का शव बरामद हुआ। मामले में एसपी सिटी पूर्वी परिचय कुमार की निगरानी में एसआईटी का गठन किया गया था।

अनुसंधान के बाद पुलिस ने आरोपित रंजीत कुमार को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह ठेला पर स्टीकर चाबी का रिंग बेचता है। उसने पुलिस को बताया कि बच्ची पर वह करीब दो महीने से नजर रख रहा था। वह उसे बीच-बीच में स्टीकर, फोटो और कुछ रुपये देता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कैबिनेट विस्तार के साथ IAS अफसरों का ट्रांसफर, 'सम्राट' सरकार का प्लान

सबूत मिटाने में लगा था आरोपित

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना वाले दिन रंजीत स्टीकर देने के बहाने छात्रा को अपने कमरे में ले गया। इसके बाद बच्ची से छेड़छाड़ करने लगा। चीखने पर उसने लोढ़ा से बच्ची के सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित सबूत मिटाने में लगा था। एसएसपी ने कहा कि घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया था। इससे पुलिस की कार्रवाई बाधित हुई। पुलिस ने हंगामा करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।