mansoon will enter in bihar through purnia in next 24 hours बिहार में मानसून को लेकर आई खुशखबरी, कब होगी एंट्री; मौसम विभाग ने बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में मानसून को लेकर आई खुशखबरी, कब होगी एंट्री; मौसम विभाग ने बताया

पूर्णिया के आसमान में फिलहाल बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि मानसून के लायक कंडीशन बन चुका है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले कुछ घंटे के दौरान मानसून की झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी।

Mon, 16 June 2025 01:25 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पूर्णिया
share
बिहार में मानसून को लेकर आई खुशखबरी, कब होगी एंट्री; मौसम विभाग ने बताया

Monsoon In Bihar: भीषण गर्मी का कहर झेल रहे बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है। बिहार में मॉनसून की एंट्री को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्णिया होकर बिहार में दस्तक देने के लिए मानसून तैयार है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मानसून पूर्णिया के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगा। पिछले साल भी मानसून 20 जून को पहुंचा था।

इस बार भी ज्यादा लेट नहीं हुआ है। 15 जून के बाद ही मानसून के बरसने की संभावना रहती है। पूर्णिया के आसमान में फिलहाल बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि मानसून के लायक कंडीशन बन चुका है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले कुछ घंटे के दौरान मानसून की झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर में ठनका और बारिश, दक्षिण के लोगों को गर्मी से कब मिलेगी राहत

आपको बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने बताया था कि बिहार में मानसून के आने को लेकर परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल बनने लगी हैं। राज्य में मानसून पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार के रास्ते ही एंट्री लेता है। अब तक दक्षिण बिहार के लोग गर्मी का सितम झेलने को मजबूर थे।

मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तर बिहार में बारिश, तेज हवा , ठनका और बिजली चमकने का अनुमान जताया था। मौसम विभाग ने इससे पहले चेतावनी जारी की थी कि 18 जून को उत्तर बिहार के साथ-साथ दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश होगी तथा लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में यहां मगरमच्छ ने बच्चे को बनाया निवाला, हाथ और पैर चबा गया; मौत
ये भी पढ़ें:बिहार में भरी पंचायत में हुआ मर्डर, बेटे ने पिता को चाकू से गोद-गोद कर मार डाला
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।