Mangal Pandey father had returned Dilip Jaiswal loan BJP leader reply to Prashant Kishore मंगल पांडेय के पिता ने दिलीप जायसवाल का कर्ज लौटा दिया था; प्रशांत किशोर को बीजेपी नेता का जवाब, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मंगल पांडेय के पिता ने दिलीप जायसवाल का कर्ज लौटा दिया था; प्रशांत किशोर को बीजेपी नेता का जवाब

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दिलीप जायसवाल के बीच पैसों के लेन-देन के गंभीर आरोप लगाएं हैं। जिसका सिलसिलेवार जवाब बीजेपी नेता नीरज कुमार ने दिया है।

Fri, 8 Aug 2025 07:52 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मंगल पांडेय के पिता ने दिलीप जायसवाल का कर्ज लौटा दिया था; प्रशांत किशोर को बीजेपी नेता का जवाब

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और नीतीश सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता मंगल पांडेय पर एक -दूसरे को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। जिसमें उन्होने कहा कि 2020 में कोरोना के दौर में मंत्री मंगल पांडेय ने जायसवाल की मदद से दिल्ली में पत्नी उर्मिला पांडे के नाम पर 86 लाख का फ्लैट खरीदा था। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि 6 अगस्त 2019 को दिलीप जायसवाल ने अपने अकाउंट से 25 लाख रुपये मंगल पांडे के पिता को भेजा। इसके बाद यही रकम पिता अवधेश पांडे ने अपनी बहू के अकाउंट में भेजी थी। इसके एवज में मंत्री रहते मंगल पांडे ने किशनगंज के एक मेडिकल कॉलेज को ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा देकर मदद की थी, जिसमें जायसवाल की बड़ी हिस्सेदारी है।

प्रशांत किशोर के इन आरोपों को भाजपा नेता नीरज कुमार ने बेबुनियाद और सनसनी फैलाने वाला बताया है। एक बयान जारी करते हुए उन्होने कहा कि मंगल पांडे के पिता ने पूरा कर्ज दिलीप जायसवाल को लौटा दिया था। नीरज कुमार ने कहा कि उनके सारे आरोप झूठे और तथ्य परे हैं। 25 लाख रुपए दिलीप जायसवाल से मंगल पांडे के पिता ने कर्ज लिया, जो कि उनके इनकम टैक्स रिटर्न में भी दिखाया गया है। पांच चेक के माध्यम से उसे कर्ज की वापसी भी की गई। समझिए जरा मंगल पांडे जी को मंत्री रहते हुए पिता से और मित्रों से कर्ज लेना पड़ा, ऐसे में उन पर भ्रष्टाचार का आरोप कितना शर्मनाक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशांत ने मंगल पांडेय को लपेटा, दिल्ली में फ्लैट और महंगे एंबुलेंस खरीद पर सवाल
ये भी पढ़ें:19 लाख की गाड़ी, 27 लाख की हो गई; प्रशांत किशोर का दावा- एंबुलेंस खरीद घोटाला
ये भी पढ़ें:'बीजेपी नेता लालू से ज्यादा भ्रष्ट', PK का जायसवाल और मंगल पांडेय पर गंभीर आरोप
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर को मानहानि केस की चेतावनी, बीजेपी ने आरोपों के सबूत मांगे

भाजपा नेता ने कहा कि जो भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं उनको शायद नहीं मालूम है। वो बिहार की जनता को मूर्ख समझते हैं या स्वयं मूर्ख हैं अथवा भाजपा प्रवक्ताओं की टीम को मूर्ख समझते हैं। एंबुलेंस का मामला हाई कोर्ट में लंबित है और एंबुलेंस कंपनी को एक रुपए का भी भुगतान विभाग की ओर से अभी तक नहीं किया गया है। पैसे लेकर डीम्ड यूनिवर्सिटी बनाने की बात कर रहे हैं, किसी भी तरह का यूनिवर्सिटी बनाने में स्वास्थ्य विभाग का कोई रोल नहीं होता है। ऐसे में प्रशांत किशोर का सारा आरोप झूठा बुनियाद और सनसनी फैलाने के लिए है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।