Hindi NewsBihar Newsman who raped minor girl after tied his mouth from cloth caught from relative house
बिहार के मुजफ्फरपुर में कपड़े से मुंह बांध लड़की से रेप करने वाला हैवान शिकंजे में, रिश्तेदार के घर छिपा था
मुबारक पर आरोप है कि उसने कपड़े से मुंह बांध कर नाबालिग लड़की से रेप किया था। मानवीय सूचना व तकनीकी आधार पर आरोपित को दरभंगा से गिरफ्तार किया गया। मुबारक को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Tue, 24 June 2025 07:53 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, बंदरा, मुजफ्फरपुर

बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की से हैवानियत करने वाला हैवान अब पुलिस के शिकंजे में है। सकरा थाना क्षेत्र के बोअरिया निवासी मो. अकबर के पुत्र मुबारक (19) को पीयर थाने की पुलिस ने सोमवार की अहले सुबह दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया। वह रिश्तेदार के यहां छिपा था।
थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि 20 जून को 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ मुबारक ने दुष्कर्म किया था। मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद मेडिकल जांच कराई गई थी। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा था।
मानवीय सूचना व तकनीकी आधार पर आरोपित को दरभंगा से गिरफ्तार किया गया। मुबारक को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार को घर में अकेली लड़की को देखकर मुबारक ने कपड़े से मुंह बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन