bihar weather news rain will countine till 29th June orange alert in madhubani supaul and sitamarhi सुपौल, मधुबनी और चंपारण में ऑरेंज अलर्ट; दरभंगा-मुजफ्फरपुर में भारी बारिश, बिहार में मौसम का कैसा रहेगा हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सुपौल, मधुबनी और चंपारण में ऑरेंज अलर्ट; दरभंगा-मुजफ्फरपुर में भारी बारिश, बिहार में मौसम का कैसा रहेगा हाल

Bihar Weather News: मौसमविदों के मुताबिक उत्तर बिहार में बारिश का सिस्टम विशेष प्रभावी रहेगा, लेकिन दक्षिण बिहार में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। सोमवार को पटना में भी आंशिक बूंदाबांदी हुई और दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही

Tue, 24 June 2025 05:31 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
सुपौल, मधुबनी और चंपारण में ऑरेंज अलर्ट; दरभंगा-मुजफ्फरपुर में भारी बारिश, बिहार में मौसम का कैसा रहेगा हाल

Bihar Weather News: बिहार में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान कर बताया है कि मंगलवार को राज्य के पांच जिलों में अतिभारी तो छह में भारी बारिश के आसार हैं। मधुबनी, सुपौल, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट तो गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर, दरभंगा, अररिया, किशनगंज में भारी बारिश का अलर्ट है।

इस हफ्ते के मौसम पूर्वानुमान में 29 जून तक राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश के असार हैं। इस वजह से सूबे में तापमान नियंत्रित रहेगा। जिन जगहों पर बारिश नहीं होगी वहां उमस वाली गर्मी परेशान कर सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल में बंद रीतलाल यादव के इशारे पर टूटी चहारदीवारी, बिल्डर के संगीन आरोप पर केस

पटना में बूंदाबादी की रहेगी स्थिति

मौसमविदों के मुताबिक उत्तर बिहार में बारिश का सिस्टम विशेष प्रभावी रहेगा, लेकिन दक्षिण बिहार में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। सोमवार को पटना में भी आंशिक बूंदाबांदी हुई और दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि ठंडी हवाओं का प्रवाह भी दिन भर बना रहा। इससे तापमान नियंत्रित रहा।

फारबिसगंज में 132.4 मिमी बारिश

मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में सर्वाधिक बारिश अररिया के फारबिसगंज में 132.4 मिमी दर्ज की गई। किशनगंज के गलगलिया में 70 मिमी, पश्चिमी चंपारण के गौनाहा में 65.4 मिमी, टेढ़ागाछ में 61.4 मिमी, औरंगाबाद के मदनपुर में 55.4 मिमी, रोहतास के नौहट्टा में 54.4 मिमी, भागलपुर के नाथनगर में 53.6 मिमी, मधुबनी के राजनगर में 50.2 मिमी बारिश हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नैवेद्यम के नाम पर महावीर मंदिर के लाखों रुपए हड़पे, कारोबारी पर केस
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब पटना में चितकोहरा से यारपुर तक फोरलेन सड़क, जल्द जारी होगा टेंडर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।