man tied girl mouth with cloth and rape in muzaffarpur कपड़े से लड़की का मुंह बांध किया रेप, बिहार के मुजफ्फरपुर में फिर हैवानियत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कपड़े से लड़की का मुंह बांध किया रेप, बिहार के मुजफ्फरपुर में फिर हैवानियत

Muzaffarpur Rape: पुलिस को दी गई शिकायत में बताया किया कि मूल रूप से सकरा थाना क्षेत्र के बोअरिया निवासी मो. अकबर का पुत्र मुबारक अपने नानी के घर में रहता था। दुष्कर्म की घटना के बाद से वह फरार है।

Sun, 22 June 2025 08:38 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, बंदरा
share
कपड़े से लड़की का मुंह बांध किया रेप, बिहार के मुजफ्फरपुर में फिर हैवानियत

Muzaffarpur Rape: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक लड़की से फिर हैवानियत हुई है। हाल ही में मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में एक नाबालिग लड़की से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। अब यहां पीयर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का कपड़े से मुंह बांध कर उसी के घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस सनसनीखेज मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा और दूसरी तरफ फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को किशोरी अपने घर में अकेली थी। उसे परिजन अपने-अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर गये हुए थे। लड़की को अकेला पाकर उसके पड़ोस में अपने ननिहाल में रह रहे 19 वर्षीय युवक मुबारक उसके घर में घुस आया और घर को बंद कर लड़की का मुंह कपड़ा से बांध दिया और फिर उसे हवश का शिकार बनाया। संयोग से मौके पर पीड़िता का भाई पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के किशनगंज, चंपारण समेत 7 जिलों में भारी बारिश, कहां ठनका का येलो अलर्ट

घबराये दुष्कर्म के आरोपित मुबारक ने उसके साथ मारपीट की और वहां से भाग निकला। पीड़िता के परिजन इस मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। शनिवार को पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के लिए पुलिस उसे लेकर सदर अस्पताल गई। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया किया कि मूल रूप से सकरा थाना क्षेत्र के बोअरिया निवासी मो. अकबर का पुत्र मुबारक अपने नानी के घर में रहता था। दुष्कर्म की घटना के बाद से वह फरार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के गोपालगंज में ईंट और डंडे से पुलिसवालों को पीटा, SI समेत 7 जख्मी
ये भी पढ़ें:बिहार में टीचरों के लिए आदेश, ट्रांसफर नहीं लिया तो एक साल तक नहीं कर सकते आवेदन
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस पर महिलाओं का अटैक, ईंट-पत्थर से मारा; पटना में खूब हंगामा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।