women attack on bihar police in patna didarganj during raid बिहार पुलिस पर महिलाओं का अटैक, ईंट-पत्थर से मारा; पटना में खूब हंगामा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार पुलिस पर महिलाओं का अटैक, ईंट-पत्थर से मारा; पटना में खूब हंगामा

पुलिस ने बताया कि एएसआई के बयान पर आरोपितों के खिलाफ पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने सरकारी वाहन को क्षति पहुंचाने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया

Sun, 22 June 2025 06:08 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
बिहार पुलिस पर महिलाओं का अटैक, ईंट-पत्थर से मारा; पटना में खूब हंगामा

बिहार में पुलिसवालों पर हमले नहीं थम हें। अब पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव में एक आरोपित के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर महिलाओं ने ईंट, पत्थर से हमला किया। हंगामा और विरोध के बीच पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। घटना में पुलिस वाहन हल्के रूप में क्षतिग्रस्त हुई है।

दीदारगंज पुलिस ने बताया कि एएसआई कृष्णा राय टीम संग कसारा गांव में एक मामले में आरोपित सोहन मोहन,मुरारी,दिनेश,घनश्याम,नीलू सुदामा को गिरफ्तार करने गए थे। तभी आरोपितों के परिजनों ने छत के ऊपर से पुलिस टीम पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। हो हल्ला और हंगामे के बीच सभी आरोपित छत से कुदकर भाग निकले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के किशनगंज, चंपारण समेत 7 जिलों में भारी बारिश, कहां ठनका का येलो अलर्ट

भागने के दौरान पुलिस ने एक आरोपित सोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि एएसआई के बयान पर आरोपितों के खिलाफ पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने सरकारी वाहन को क्षति पहुंचाने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है। फरार हुए आरोपितों की तलाश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साधु यादव से माफी नहीं मांगूंगा, 'Damaging Claims' पर मिला नोटिस तो बोले लेखक
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।