Attack on police in gopalganj seven injured including sub inspector बिहार के गोपालगंज में ईंट और डंडे से पुलिसवालों को पीटा, सब इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी जख्मी; खूब बवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के गोपालगंज में ईंट और डंडे से पुलिसवालों को पीटा, सब इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी जख्मी; खूब बवाल

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बामों गांव में शनिवार को पुलिस टीम पर हुए ईंट व डंडे से हमले के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। हमले में पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने हमले में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है । विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी गई है।

Sun, 22 June 2025 07:43 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, बैकुंठपुर, गोपालगंज
share
बिहार के गोपालगंज में ईंट और डंडे से पुलिसवालों को पीटा, सब इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी जख्मी; खूब बवाल

बिहार के गोपालगंज जिले में बैकुंठपुर क्षेत्र के बामों गांव में शनिवार को मारपीट की घटना की जांच करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने ईंट-डंडो से हमला कर दिया। इसमें सब इंस्पेक्टर सहित 7 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस की दो गाड़ियों को क्षति पहुंची। घायलों को बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

बामों गांव में शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, भरत प्रसाद गुप्ता, राकेश कुमार और विशाल कुमार घायल हो गए थे। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गांव पहुंची थी। तभी हमला कर दिया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि दो दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सब इंस्पेक्टर संजय कुमार, एएसआई श्यामदेव सिंह, सिपाही विक्रमा राम, हरेन्द्र सिंह, महम्मद सलमगीर, नागेन्द्र सिंह, चौकीदार धर्मवीर सिंह और शंभू सिंह घायल हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस पर महिलाओं का अटैक, ईंट-पत्थर से मारा; पटना में खूब हंगामा

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बामों गांव में शनिवार को पुलिस टीम पर हुए ईंट व डंडे से हमले के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। हमले में पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने हमले में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है । विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी गई है।

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इस सिलसिले में एक विशेष टीम गठित की गई है। टीम घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। घटनास्थल पर बैकुंठपुर के अलावे महम्मदपुर व सिधवलिया थानों की पुलिस कैंप कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के किशनगंज, चंपारण समेत 7 जिलों में भारी बारिश, कहां ठनका का येलो अलर्ट

पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह

बामों गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष के लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, भरत प्रसाद गुप्ता, राकेश कुमार और विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने बताया कि पहले के विवाद में सुलह न करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमले की यह पहली घटना नहीं है।

तीन महीने पहले भी गंडक नदी के किनारे शराब माफियाओं के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला हुआ था। जिसमें तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। बीते एक दशक में इस थाना क्षेत्र में ऐसी घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। शनिवार को बामों गांव में हुई घटना ने इन पुरानी घटनाओं की याद ताजा कर दी है।

एसडीपीओ, सिधवलिया, राजेश कुमार ने बताया कि बामों गांव में पुलिस पर हमला की घटना में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घायल पुलिस के जवानों का इलाज कराया जा रहा है। हमलावरों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साधु यादव से माफी नहीं मांगूंगा, 'Damaging Claims' पर मिला नोटिस तो बोले लेखक
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।