bihar weather report rain in west champaran Kishanganj araria and Bhagalpur lightning strike in patna Bihar Weather: बच कर रहें! किशनगंज, चंपारण, अररिया समेत बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश, यहां ठनका गिरने का येलो अलर्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बच कर रहें! किशनगंज, चंपारण, अररिया समेत बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश, यहां ठनका गिरने का येलो अलर्ट

Bihar Weather: बिहार के सात जिलों में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बांका और कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। पटना में भी बारिश का अनुमान है।

Sun, 22 June 2025 05:37 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: बच कर रहें! किशनगंज, चंपारण, अररिया समेत बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश, यहां ठनका गिरने का येलो अलर्ट

Bihar Weather: पटना में शनिवार को कई जगह झमाझम बारिश हुई। दिनभर जिले के अलग-अलग इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। सुबह से ही बादल छाये हुए थे। रविवार को भी बादल छाये रहेंगे। इस दौरान एक-दो स्थानों पर बारिश होने, बिजली चमकने और ठनका गिरने की भी चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में 8.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया। उधर, बारिश के बावजूद पटना में अधिकतम तापमान में 1.7 और न्यूनतम में तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। दूसरी तरफ राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार के सात जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

बिहार के सात जिलों में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बांका और कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर ठनका गिरने, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट है। हालांकि राज्य भर में रविवार को भी बारिश होने की आसार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस पर महिलाओं का अटैक, ईंट-पत्थर से मारा; पटना में खूब हंगामा

4 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान

प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने के कारण अगले चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शनिवार को सीतामढ़ी और शिवहर को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान जमुई जिले में भारी बारिश हुई। अरवल में 74 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

राज्य का सबसे अधिक तापमान गोपालगंज व बिक्रमगंज में 35.5 और सबसे कम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दरभंगा में दर्ज किया गया। हालांकि, प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम में तापमान बढ़ोतरी हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साधु यादव से माफी नहीं मांगूंगा, 'Damaging Claims' पर मिला नोटिस तो बोले लेखक
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।