Agniveer Recruitment start in bihar for muzaffarpur bhojpur siwan patna and saran Agniveer Recruitment: बिहार में कल से अग्निवीर बहाली, मुजफ्फरपुर में 15 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Agniveer Recruitment: बिहार में कल से अग्निवीर बहाली, मुजफ्फरपुर में 15 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

Agniveer Recruitment: इसमें मुजफ्फरपुर, पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, सीवान, पटना, सारण, वैशाली और गोपालगंज के 7040 अभ्यर्थी विभिन्न तारीखों में शामिल होंगे।

Mon, 16 Feb 2026 09:39 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
Agniveer Recruitment: बिहार में कल से अग्निवीर बहाली, मुजफ्फरपुर में 15 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

Agniveer Recruitment: पटना, मुजफ्फरपुर समेत 15 जिलों के लिए अग्निवीर बहाली की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में 17 से 28 फरवरी के बीच अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और मेडिकल जांच होगी। पहली बार चक्कर मैदान में मुजफ्फरपुर भर्ती कार्यालय के अलावा दानापुर भर्ती कार्यालय की भी बहाली हो रही है। इसमें मुजफ्फरपुर, पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, सीवान, पटना, सारण, वैशाली और गोपालगंज के 7040 अभ्यर्थी विभिन्न तारीखों में शामिल होंगे।

बहाली प्रक्रिया को लेकर सेना भर्ती कार्यालय को ओर से एडमिट कार्ड जारी किया गया है। इस संबंध में रविवार को मुजफ्फरपुर सेना भर्ती कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि ऐसा पहली बार होगा कि अग्निवीर अभ्यर्थियों को किन्हीं दो श्रेणियों के लिए अलग-अलग आवेदन करने के बाद भी एक भर्ती रैली और मेडिकल जांच से गुजरना होगा। भर्ती रैली पूरी होने के बाद उनसे अंतिम विकल्प पूछा जाएगा कि वह किस श्रेणी में जाना चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के शिवहर में 2 लीटर दूध के लिए खून, समस्तीपुर में बच्चों के विवाद में कत्ल
ये भी पढ़ें:बिहार में 33 लाख राशन कार्डधारियों के कटेंगे नाम, कंपनी के निदेशक भी ले रहे अनाज

आज दोपहर से पहुंचने लगेंगे अभ्यर्थी :

बताया जाता है कि सोमवार की शाम से ही बहाली के लिए अभ्यर्थियों को चक्कर मैदान में इंट्री दी जाएगी। सुबह पांच बजे के बाद अग्निवीर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अग्निवीर बहाली प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थी चक्कर मैदान में सोमवार को दोपहर बाद से पहुंचने लगेंगे। जिला प्रशासन ने बहाली के लिए पूरी तैयारी का दावा किया है।

इनके लिए शारीरिक दक्षता व मेडिकल जांच :

अग्निवीर जनरल ड्यूटी

अग्निवीर टेक्निकल

अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्नीकिल

अग्निवीर ट्रेड्समैन (दसवीं पास)

अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं पास)

मुजफ्फरपुर भर्ती बोर्ड के अधीन जिलों की बहाली तारीख :

जिला तारीख

पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) 17 फरवरी

दरभंगा व समस्तीपुर 18 फरवरी

बेतिया व सीतामढ़ी 19 फरवरी

मधुबनी, मुजफ्फरपुर व शिवहर 20 फरवरी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में रेप, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।