PMCH nurse shot dead by miscreants after threat in nalanda एक दिन पहले धमकी, दूसरे दिन PMCH की नर्स को सिर में मारी गोली; बिहार में मर्डर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

एक दिन पहले धमकी, दूसरे दिन PMCH की नर्स को सिर में मारी गोली; बिहार में मर्डर

सुशीला देवी पीएमसीएच के सर्जिकल इमरजेंसी में कार्यरत थीं। उनकी सेवानिवृत्ति इसी वर्ष दिसंबर में थी। नर्सों ने घटना पर शोक जताया है। बेटे का कहना है कि चचेरे भाइयों से संपत्ति का विवाद चल रहा है। एक दिन पहले ही चचेरे भाई ने गोली मारने की धमकी दी थी।

Sun, 13 July 2025 07:33 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, नूरसराय, नालंदा
share
एक दिन पहले धमकी, दूसरे दिन PMCH की नर्स को सिर में मारी गोली; बिहार में मर्डर

बिहार में नवादा थाना क्षेत्र के डोइया गांव में शनिवार की सुबह भूमि विवाद में बदमाशों ने पीएमसीएच की नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका स्व. सुनील प्रसाद की 60 वर्षीया पत्नी सुशीला देवी थीं। वह पीएमसीएच में जीएनएम के पद पर कार्यरत थीं। परिजनों की मानें तो गोतिया के लोगों से साढ़े चार बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी खुन्नस में हत्या की गयी है।

पुत्र सोनू कुमार ने चचेरे भाई नीलेश कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर करायी है। घटना की जानकारी पाकर सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल व थानाध्यक्ष रजनीश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर साक्ष्य जमा करने के लिए एफएसएल की टीम व डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया है। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भूमि विवाद की बात सामने आ रही है। एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस जमीन के लिए गोपाल खेमका की हत्या करवाई? पुलिस ने अशोक साव से क्या-क्या पूछा

सिर में सटाकर मारी गोली

सोनू ने बताया कि उनकी मां रोज शाम को ड्यूटी करने के लिए जाती और सुबह लौट जाती थीं। शनिवार की सुबह वह धान की रोपनी देखने के लिए खेत की तरफ जा रही थी। इसी दौरान घात लगाये बदमाश ने पीछे से सिर में पिस्तौल सटाकर गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सुशीला देवी पीएमसीएच के सर्जिकल इमरजेंसी में कार्यरत थीं। उनकी सेवानिवृत्ति इसी वर्ष दिसंबर में थी। नर्सों ने घटना पर शोक जताया है। बेटे का कहना है कि चचेरे भाइयों से संपत्ति का विवाद चल रहा है। एक दिन पहले ही चचेरे भाई ने गोली मारने की धमकी दी थी। शनिवार की सुबह वह घर से निकला, तो सड़क किनारे उसकी मां गिरी हुई थी। उनके सिर से खून बह रहा था। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपनों पर रख रहे हाईटेक नजर, 60 लोग चौबीसों घंटे कर रहे काम; कांग्रेस का वॉर रूम
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के घर 4 दर्जन से ज्यादा लोग, पहली बार एआई का इस्तेमाल; राजद का वॉर रूम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।