man make obscene video of woman and sent to her son also showed other women in bihar मां का अश्लील वीडियो बना बेटे को भेजा, मोहल्ले की औरतों को भी दिखाया; विरोध पर बिहार में खूब बवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मां का अश्लील वीडियो बना बेटे को भेजा, मोहल्ले की औरतों को भी दिखाया; विरोध पर बिहार में खूब बवाल

पीड़ित महिला का कहना है कि एक दिन जबरदस्ती आरोपी ने मेरी मांग में सिंदूर भर दिया और साथ रहने को कहा। जब इसका विरोध किया तो उनसे मेरा अश्लील वीडियो बना लिया और मेरे बेटे को भेज दिया।

Tue, 24 June 2025 09:17 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, रजौली, नवादा
share
मां का अश्लील वीडियो बना बेटे को भेजा, मोहल्ले की औरतों को भी दिखाया; विरोध पर बिहार में खूब बवाल

बिहार में एक शख्स पर आरोप है कि उसने महिला का अश्लील वीडियो बनाया और फिर इस वीडियो को उसने उसके बेटे को भेज दिया। यह भी आरोप है कि वीडियो बनाने वाले शख्स ने मोहल्ले में आकर महिलाओं को यह गंदे वीडियो भी दिखाए। पीड़ित परिवार का दावा है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जमकर बवाल मचाया। दसअल नवादा जिले में सोमवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र की मुरहेना पंचायत के पिपरपाती गांव में मारपीट की गई। इस घटना में दो महिला सहित तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल महिला ने बताया कि आठ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। तबसे अपनी बहू के साथ आजीविका के लिए दूसरे गांव जाया करती है। इसी दौरान गांगनखुर्द निवासी भोला रविदास जबरन मेरे साथ प्रेम प्रसंग में रहने के लिये बोलता था। एक दिन जबरदस्ती उसने मेरी मांग में सिंदूर भर दिया और साथ रहने को कहा। जब इसका विरोध किया तो उनसे मेरा अश्लील वीडियो बना लिया और मेरे बेटे को भेज दिया। जिसके बाद भोला रविदास के विरुद्ध थाने को आवेदन दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सरकारी स्कूल के दो कमरे अचानक हिलने लगे, जांच के आदेश
ये भी पढ़ें:कपड़े से मुंह बांध लड़की से रेप का आरोपी शिकंजे में, रिश्तेदार के घर छिपा था

इसी से नाराज भोला रविदास सोमवार की सुबह अपने पूरे परिवार के साथ घर पर आया और मोहल्ले की महिलाओं को अश्लील वीडियो दिखाने लगा। जब इसका विरोध किया गया तो उन लोगों ने लाठी और डंडे और हथौड़ी से जमकर मारपीट कर दी। जिसमें तीनों घायल हो गए। मारपीट की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 को दी। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 की टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। इस बाबत थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन मिलने पर जांच कर करवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तर बिहार से चलने वाली कई ट्रेनों का मार्ग 27 जून से बदला, यहां देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें:बिहार के कोसी-सीमांचल में बढ़ा नदियों का जलस्तर, बाढ़ और कटाव से सहमे लोग
ये भी पढ़ें:सुपौल, मधुबनी में ऑरेंज अलर्ट; दरभंगा- मुजफ्फरपुर में भारी बारिश, बिहार में मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।