two rooms of bihar government school suddenly started shaking investigation orders बिहार में सरकारी स्कूल के दो कमरे अचानक हिलने लगे, छात्र और शिक्षकों में हड़कंप; जांच के आदेश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सरकारी स्कूल के दो कमरे अचानक हिलने लगे, छात्र और शिक्षकों में हड़कंप; जांच के आदेश

बीडीओ ने कहा कि बच्चों व शिक्षकों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें बच्चों को पुराने भवन में शिफ्ट कर पढ़ाने का निर्देश प्रधानाध्यापक को दिया गया है। जबतक इसकी विशेषज्ञ द्वारा जांच कर रिपोर्ट नहीं दी जाती है, तब तक नये भवन में पढ़ाई नहीं होगी।

Tue, 24 June 2025 08:50 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, रामपुर, कैमूर
share
बिहार में सरकारी स्कूल के दो कमरे अचानक हिलने लगे, छात्र और शिक्षकों में हड़कंप; जांच के आदेश

बिहार में एक सरकारी स्कूल के दो कमरे अचानक हिलने लगे। इस घटना से स्कूल के छात्रों और टीचरों में हड़कंप मच गया। कैमूर जिले में रामपुर प्रखंड के अहिरांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के दोमंजिला भवन के दो कमरे सोमवार को अचानक हिलने लगे। यह देख शिक्षक आश्चर्यचकित हो गए। बच्चों को विद्यालय में प्रवेश करने से रोक दिया गया। शिक्षक भी विद्यालय परिसर से बाहर आ गए। स्कूल के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक उक्त विद्यालय में पहुंचे और कमरे का मुआयना किया।

बीडीओ ने कहा कि बच्चों व शिक्षकों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें बच्चों को पुराने भवन में शिफ्ट कर पढ़ाने का निर्देश प्रधानाध्यापक को दिया गया है। जबतक इसकी विशेषज्ञ द्वारा जांच कर रिपोर्ट नहीं दी जाती है, तब तक नये भवन में पढ़ाई नहीं होगी। जांच के लिए विभाग के कनीय अभियंता को निर्देश दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुपौल, मधुबनी में ऑरेंज अलर्ट; दरभंगा- मुजफ्फरपुर में भारी बारिश, बिहार में मौसम
ये भी पढ़ें:उत्तर बिहार से चलने वाली कई ट्रेनों का मार्ग 27 जून से बदला, यहां देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें:बिहार के कोसी-सीमांचल में बढ़ा नदियों का जलस्तर, बाढ़ और कटाव से सहमे लोग

विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक पांडेय ने बताया कि गर्मी की छुट्टी के बाद पहले दिन सोमवार को विद्यालय खुला। जब वह विद्यालय आए तो ग्रामीणों ने उन्हें जानकारी दी कि तीन-चार दिन से दोमंजिला भवन के उत्तर-पूरब कोन के उपर-नीचे के दोनों कमरे हिल रहे हैं। पू

छने पर ग्रामीणों ने बताया कि वह लोग यहां बैठने आते थे, तो ऐसा दृश्य देखा। हालांकि शेष कमरे में कोई गतिविधि नहीं दिखी। सोमवार को बच्चों को पुराना भवन में बैठाकर पढ़ाया गया। शिक्षक सुद्रिक पाल ने बताया कि जब वह विद्यालय आए तो कमरा नहीं हिल रहा था। लेकिन, पांच मिनट बाद कमरा को हिलते देखा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल में बंद रीतलाल यादव के इशारे पर टूटी चहारदीवारी, बिल्डर के संगीन आरोप पर केस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।