Man come Patna from Delhi for sister wedding beaten to death Danapur outrage after murder बहन की शादी में दिल्ली से पटना आए बिट्टू की पीट-पीटकर हत्या, दानापुर में मर्डर के बाद बवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बहन की शादी में दिल्ली से पटना आए बिट्टू की पीट-पीटकर हत्या, दानापुर में मर्डर के बाद बवाल

पटना के दानापुर में बिट्टू नाम के युवक की गुरुवार रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह दो दिन पहले ही बहन की शादी की तैयारी के लिए दिल्ली से पटना आया था। 

Fri, 20 March 2026 05:48 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बहन की शादी में दिल्ली से पटना आए बिट्टू की पीट-पीटकर हत्या, दानापुर में मर्डर के बाद बवाल

बिहार के पटना जिले के दानापुर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद परिजन का आक्रोश भड़क उठा। परिजन ने सड़क जाम कर दी और आगजनी की। पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाया। मृतक युवक की पहचान बिट्टू के रूप में हुई है। वह दिल्ली में रह रहा था और अपनी छोटी बहन की शादी में यहां आया था।

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय बिट्टू कुमार उर्फ पलकिया दानापुर थाना क्षेत्र के तकियापुर में गुरुवार रात करीब 9 बजे चाय की दुकान के पास खड़ा था। तभी वहां कुछ युवक आए और उससे बातचीत करने लगे। इसी दौरान उन्होंने बिट्टू से मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने बिट्टू की बुरी तरह पिटाई की जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

उसे गंभीर हालत में पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बिट्टू के मूलरूप से सारण जिले के सोनपुर का रहने वाला था। उसके पिता का नाम विनय कुमार सिंह है। वह दानापुर में अपने ननिहाल काश टोली में आया हुआ था। बीते एक साल से वह दिल्ली में था, तीन दिन पहले ही पटना आया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक बेटे की हत्या की, दूसरे को भाला मार पेट फाड़ा; पानी के लिए बाप बन गया हैवान

बताया जा रहा है कि बिट्टू के बहन की शादी तय हो गई थी। उसी में शामिल होने वह यहां आया था। एक मई को बहन की शादी होनी है। उससे पहले ही बिट्टू की हत्या कर दी गई। इससे घर में कोहराम मच गया। मृतक का आपराधिक इतिहास भी रह चुका है। दानापुर थाना में दर्ज दो मामलों में बिट्टू दो बार जेल भी जा चुका है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बिट्टू की पिटाई करने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार खबर लिखे जाने तक परिजन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेला घुमाने के नाम पर लड़की से रेप, दोस्तों से संबंध ना बनाने पर मारकर फेंक दिया

वहीं, शुक्रवार को गुस्साए परिजन ने हत्या के विरोध में सड़क पर प्रदर्शन किया। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए सड़क पर आगजनी की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन से समझाइश कर जाम हटवाया। परिजन का कहना है कि बिट्टू की हत्या क्यों की गई, यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि बिट्टू का किसी से कोई विवाद नहीं था। परिजन ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग भी की।

(दानापुर से हिन्दुस्तान संवाददाता के इनपुट के साथ)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पड़ोसी की बीवी से लव मैरिज में गई जान, पिता की बरसी में घर आए युवक की हत्या
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।