bihar weather alert for heavy rain in seemanchal thunder in kaimur gaya rohtas सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में वज्रपात; बिहार में आगे कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में वज्रपात; बिहार में आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: मौसम विभाग का अनुमान है कि सीमांचल के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि नवादा, औरंगाबाद, कैमूर, गया जी व रोहतास में मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी है।

Thu, 5 June 2025 05:56 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में वज्रपात; बिहार में आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: पूर्वी बिहार के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बने रहने की वजह से बिहार के कुछ जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की स्थिति बनी हुई है। मौसम के इन प्रभावों के कम होने से अगले दो से चार दिनों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य के उत्तर पूर्व भागों में अभी एक दो जगहों पर मेघ गर्जन और वज्रपात का चिह्नित सिस्टम प्रभावी है। इस बीच बुधवार को पटना सहित दस जिलों में बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

सर्वाधिक गिरावट 4.1 डिग्री अरवल में हुई। गया में 72 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आई आंधी से वहां जनजीवन पर असर पड़ा है। सर्वाधिक बारिश किशनगंज के बहादुरगंज में 62.2 मिमी दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि सीमांचल के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि नवादा, औरंगाबाद, कैमूर, गया जी व रोहतास में मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी के बीच 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार की 32 नदियां सूख गईं, गंगा, सोना और बागमती समेत 50 संकट में क्यों

बुधवार को मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार किशनगंज, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, पूर्णिया, औरंगाबाद, नवादा, रोहतास, भभुआ, मधुबनी, गोपालगंज और पटना में बारिश दर्ज की गई। किशनगंज के पोठिया में 57.6 मिमी, पूर्वी चंपारण के सुगौली में 44.2 मिमी, सुपौल के छातापुर में 39.2 मिमी, त्रिवेणीगंज में 38.4 मिमी, अररिया के नरपतगंज में 38 मिमी, सुपौल के पिपरा में 37.8 मिमी, पूर्णिया के अमौर में 37.4 मिमी , औरंगाबाद में 34 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी को घूंघट में रखना इस्लामिक सोच, खान सर पर ठगी का आरोप लगा बोले BJP विधायक
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।