bihar rivers are dried up ganga baghmati and sone are in trouble बिहार की 32 नदियां सूख गईं, गंगा, सोना और बागमती समेत 50 संकट में; क्या है वजह, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार की 32 नदियां सूख गईं, गंगा, सोना और बागमती समेत 50 संकट में; क्या है वजह

रिपोर्ट के अनुसार राज्य के हर इलाके में नदियों की स्थिति बिगड़ी है। विभाग के अनुसार इसके कारण लगभग 22 जिलों में स्थिति खराब हुई है। सबसे खराब स्थिति तो नालंदा जिले की है। यहां आधा दर्जन से अधिक नदियां सूख गयी हैं।

Thu, 5 June 2025 05:44 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, आलोक चंद्र, पटना
share
बिहार की 32 नदियां सूख गईं, गंगा, सोना और बागमती समेत 50 संकट में; क्या है वजह

बिहार की 50 से अधिक नदियां संकट में हैं। इनमें 32 बड़ी नदियां सूख चुकी हैं जबकि 18 नदियों में पानी मापने लायक भी नहीं बचा है। यही नहीं अन्य नदियों से भी तेजी से पानी गायब हो रहा है। ऐसी चिंताजनक स्थिति तब है जबकि इस साल राज्य में प्री मानसून में सामान्य से पांच फीसदी ज्यादा (62.3 मिमी) बारिश हो चुकी है। नदियों की इस प्रकृति से विशेषज्ञ भी हैरान हैं।

सबसे हैरत की बात तो यह है कि गंगा, सोन, अधवारा, करेह और बागमती जैसी बड़ी नदियां भी संकटग्रस्त है। इनमें भी पानी गायब हो रहा है। इसके अलावा कई ऐसी नदियां हैं, जिनमें अगले कुछ दिनों में पानी की भारी किल्लत होने वाली है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट में नदियों की इस स्थिति का खुलासा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में वज्रपात; आगे कैसा रहेगा मौसम

रिपोर्ट के अनुसार राज्य के हर इलाके में नदियों की स्थिति बिगड़ी है। विभाग के अनुसार इसके कारण लगभग 22 जिलों में स्थिति खराब हुई है। सबसे खराब स्थिति तो नालंदा जिले की है। यहां आधा दर्जन से अधिक नदियां सूख गयी हैं। सूखी नदियों में पटना की नदियां भी शामिल हैं। यहां की दो नदियों में पानी नहीं है।

विभाग की रिपोर्ट बताती है कि पांच साल पहले इस समय महज पांच नदियां ही सूखी थीं। इनमें गया की मोरहर व जमुने के अलावा नालंदा जिले की मोहाने, लोकाइन और धोबा नदियां शामिल थी। ये नदियां आज भी सूखी हैं। माना जा रहा है कि इनमें से कई नदियां धीरे-धीरे मृत व मृत प्राय हो रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी को घूंघट में रखना इस्लामिक सोच, खान सर पर ठगी का आरोप लगा बोले BJP विधायक

जल विशेषज्ञ, दिनेश मिश्र ने कहा कि भूजल का अत्यधिक दोहन इसका सबसे बड़ा कारण है। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि हम रिचार्ज करने की किसी योजना पर काम नहीं कर रहे। इन सबसे जलस्रोत सूख रहे हैं। सबसे खराब स्थिति नदियों की हो रही है।

बिहार के जल संसाधन मंत्री, विजय कुमार चौधरी ने कहा कि हमारी नदियां संकट में हैं। गाद के कारण स्थिति काफी खराब हुई है। इस समस्या को दूर करने के लिए गाद प्रबंधन आवश्यक है। हमने केन्द्र सरकार से भी गाद प्रबंधन को लेकर राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग की है।

संकट के कारण

● जलवायु परिवर्तन

● बारिश में लगातार कमी

● नदियों में बढ़ रही गाद

● नदियों के उद्गम स्थल सूख रहे

● जंगलों के कटने से बारिश की बूंद मिट्टी लेकर नदियों में जा रही

● भूजलस्तर तेजी से गिर रहा

● अतिक्रमण

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्षिप्त युवक पड़ोसी के घर चला गया, बैट से पीट-पीट कर मार डाला; पटना में मर्डर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।