Man beaten to death for touching woman during wedding procession in Nalanda बारात में डांस के दौरान महिला को छूने पर बवाल, 49 साल के आदमी की पीट-पीटकर हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बारात में डांस के दौरान महिला को छूने पर बवाल, 49 साल के आदमी की पीट-पीटकर हत्या

नालंदा जिले के नदिऔना गांव में बारात में डांस करने के दौरान एक महिला को छूने पर एक व्यक्ति की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Thu, 26 Feb 2026 08:01 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, बिहारशरीफ
share
बारात में डांस के दौरान महिला को छूने पर बवाल, 49 साल के आदमी की पीट-पीटकर हत्या

बिहार के नालंदा जिले में बारात में डांस के दौरान महिला को छूने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना बिहारशरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र के नदिऔना गांव में बुधवार रात को हुई। मृतक की पहचान 49 साल के उपेंद्र मांझी के रूप में हुई है। आरोपियों ने बारात में डांस के दौरान एक महिला को गलत तरीके से छूने का आरोप लगाकर उपेंद्र को घर से खींचा। फिर पीट-पीटकर उसे मार डाला। इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि मृतक की बहू के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। हरिमुनी मांझी, उसके बेटे श्रवण कुमार, पवन कुमार, सुधीर कुमार के साथ फेकन मांझी एवं एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

बताया जा रहा है कि गांव में अशोक मांझी के बेटे की बारात आई थी। उपेंद्र बाराती बनकर आए थे। घर में बाइक लगाकर वे वापस बारात में चले गए। डीजे की धुन पर महिला-पुरुष डांस करने लगे। इसी दौरान हरिमुनी की बहू ने उन पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया। इसके बाद उपेंद्र अपने घर चले गए।

रात को एक बजे घर पर आए बदमाश

मृतक की बहू ने बताया कि रात को करीब एक बजे दर्जनभर से अधिक बदमाश घर के पास पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने उपेंद्र पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जान बचाने के लिए वे घर से भागे। बदमाशों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और पीट-पीटकर मार डाला। बदमाशों ने घर के अन्य सदस्यों से भी मारपीट की। घर के लोगों ने किसी तरह छिपकर जान बचाई।

ग्रामीणों ने बताया कि अर्जुन मांझी गांव में ही किराने की दुकान चलाते थे। उनके चार बेटे और दो बेटियां हैं। तीन बेटे बाहर रहते हैं। आरोपियों ने उनके घर में भी तोड़फोड़ की। इस हत्याकांड के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के अन्य लोग इस बारे में बात करने से परहेज कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के ठीक बाद फरार हुईं बीवियां, 5 लाख की ठगी; लुटेरी दुल्हन गैंग का कारनामा

अश्लील वीडियो दिखा गंदा काम करने वाले टीचर को जेल

दूसरी ओर, नालंदा में एक शिक्षक को नाबालिग बहनों के साथ गंदी हरकत करने पर 20 साल की सजा और 50,000 रुपए का जुर्माना मिला। यह मामला पोक्सो कोर्ट में चला, जहां आधा दर्जन गवाहों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को सजा सुनाई गई। पीड़ितों के पिता ने अपनी दुकान बेचकर न्याय दिलाने का प्रयास किया।

पोक्सो कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक नाइला बेगम ने बताया कि कोर्ट में आधा दर्जन लोगों की गवाही और सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस द्वारा पेश किये गये पुख्ता साक्ष्य के आधार पर सजा सुनाई गई है। स्पीडी ट्रायल कर इस मामले में केस दर्ज होने के महज साढ़े तीन साल बाद ही आरोपी को सजा सुना दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूल्हे के अरमां आसुओं में बह गए, शादी के दूसरे दिन प्रेमी संग दुल्हन फरार

सीसीटीवी में गंदी हरकत हुई थी कैद :

यह घृणित कांड चार नवंबर 2022 का है, जब सीसीटीवी में टयूशन पढ़ाने वाले शिक्षक की गंदी हरकत की घटना कैद हुई थी। दरअसल शिक्षक दो सगी बहनों को घर जाकर टयूशन पढ़ाता था। पढ़ाई वाले कमरे में सीसीटीवी लगा हुआ था। पेशाब में जलन होने की शिकायत जब बच्चियों ने की, तब मां को शक हुआ और फिर सीसीटीवी का फुटेज देखा गया तो पाया कि शिक्षक दोनों बहनों को जबरदस्ती मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म दिखाता था और फिर गंदी हरकत करता था।

सदर थाना में केस दर्ज हुआ और फिर शिक्षक की गिरफ्तारी हुई थी। इस प्रकरण में एक पिता की बेटियों को न्याय दिलाने की दृढ़ प्रतिज्ञा भी सामने आई। कोर्ट में समय देने और वकीलों को फीस देने के लिए पिता ने अपनी इलेक्ट्रानिक्स की दुकान को बेच दिया और बेटियों को इंसाफ दिलाने में सफल रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी में ठांए-ठांए कब तक? कहीं दुल्हन तो कहीं दूल्हे के मामा को मारी गोली
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।