Rajesh ram did not get respect so i do not give vote in rajya saha chunav said congress mla Manoj Bishwas राजेश राम का सम्मान नहीं हुआ इसलिए वोट नहीं डाला..,कांग्रेस MLA मनोज विश्वास बोले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राजेश राम का सम्मान नहीं हुआ इसलिए वोट नहीं डाला..,कांग्रेस MLA मनोज विश्वास बोले

Congress MLA Manoj Vishwas: मनोज विश्वास ने कहा है कि उनके नेता राजेश राम को सम्मान नहीं मिलने की वजह से उन्होंने वोट नहीं डालने का फैसला किया। मनोज विश्वास ने यह भी कहा कि राजेश राम ने उनसे कहा था कि वो इस चुनाव में अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं। म

Tue, 17 March 2026 12:49 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
राजेश राम का सम्मान नहीं हुआ इसलिए वोट नहीं डाला..,कांग्रेस MLA मनोज विश्वास बोले

Congress MLA Manoj Vishwas: बिहार में हुए राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने सभी पांचों जीत पर सीट हासिल की और महागठबंधन को हार का मुंह देखना पड़ा है। इस चुनाव में कांग्रेस के तीन और राष्ट्रीय जनता दल के एक विधायक ने अपना वोट ही नहीं डाला। जिसकी वजह से महागठबंधन प्रत्याशी की हार हुई है। कांग्रेस पार्टी ने वोट नहीं डालने वाले विधायकों पर ऐक्शन लेने की बात कही है। पर भले ही पार्टी विधायकों पर ऐक्शन लेने के मूड में है लेकिन वोट नहीं डालने वाले एक कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास ने मीडिया के सामने खुलकर अपनी बात रखी है।

मनोज विश्वास ने कहा है कि उनके नेता राजेश राम को सम्मान नहीं मिलने की वजह से उन्होंने वोट नहीं डालने का फैसला किया। मनोज विश्वास ने यह भी कहा कि राजेश राम ने उनसे कहा था कि वो इस चुनाव में अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं। मनोज विश्वास ने कहा कि उन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी नहीं की है और वो पार्टी की तरफ से लिए जाने वाले किसी भी ऐक्शन को झेलने के लिए तैयार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजय झा ने नीतीश को सौंपा रास चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर दिखा क्या बोले
ये भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, पप्पू यादव ने तेजस्वी को घेरा

फारबिसगंज से विधायक मनोज विश्वास ने कहा, 'ऐसी कोई खरीद-फरोख्त की बात नहीं है। हमलोग कोई सामान नहीं हैं कि कोई खरीद लेगा। हमलोग सम्मान के भूखे हैं। हम जिस दल से आते हैं उस दल के प्रदेश अध्यक्ष (राजेश राम) को कहीं भी शामिल नहीं किया गया। जब हमारे नेता का सम्मान नहीं हुआ तो जो नेता का आदेश होगा हमलोग वो काम करेंगे। हमारे नेता ने कहा कि आपलोग सतर्क रहें।'

मनोज विश्वास ने आगे कहा, 'हिना शहाब को प्रत्याशी बनाने की बात थी। अगर ऐसा होता तो वोट हमें सबसे ज्यादा मिलता। मगर क्या हुआ.., नॉमिनेशन से एक दिन पहले प्रत्याशी का ऐलान किया जाता है और प्रत्याशी के विरोध में हमने विरोध नहीं दिया। हमने दल के साथ गद्दारी नहीं की है। अगर हम क्रॉस वोटिंग करते तब कहा जाता कि हमने दल से गद्दारी की है। हमें प्रत्याशी पसंद नहीं था इसलिए हमनो वोट नहीं किया।'

मनोज विश्वास ने कहा कि हम पटना में ही थे। हम पटना में एक होटल में थे और मोबाइल बंद कर बैठे हुए थे। हमारे नेता का जब इस दल में सम्मान नहीं हुआ तो हमने अपने नेता से बातचीत की थी। हमारे नेता ने कहा कि आप स्वतंत्र हैं और आपको जो निर्णय लेना है आप ले सकते हैं। इसलिए हमलोगों ने फैसला लिया कि हमलोगों को वोट ही नहीं देना है। पार्टी बिल्कुल कार्रवाई कर सकती है और हम लोग इसके लिए तैयार हैं। हम तो नेता का आदेश सुन रहे हैं। नेता का आदेश था कि आप लोग स्वतंत्र हैं जो करना है करिए।'

मनोज विश्वास ने कहा कि एडी सिंह हमलोगों को पसंद नहीं थे। हमलोगों का बेस वोट क्या है...महागठबंधन का बेस वोट क्या है...ऐसे जाति के लोगों को नेता बनाइए जिसका हम वोट लेते हैं। मनोज विश्वास ने कहा कि हम सभी छह विधायकों की राजेश राम के साथ बैठक हुई थी। इसमें उन्होंने कहा था कि आपको वोट करना है या नहीं करना है यह तय करने के लिए आप स्वतंत्र हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रास चुनाव में कांग्रेस के 3 और RJD के एक विधायक ने क्यों नहीं डाला वोट, बताई वजह
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।