Poisonous liquor havoc in Motihari many died and sick police denying family members claim मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर? अब तक 4 ने तोड़ा दम, 15 बीमार; परिजनों को झुठला रही पुलिस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर? अब तक 4 ने तोड़ा दम, 15 बीमार; परिजनों को झुठला रही पुलिस

शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की सदर अस्पताल में हो गई मौत हो गई। मृतक की पहचान परसौना दलित बस्ती निवासी परीक्षण मांझी(55) के रूप में की गई है। इससे पहले बीती रात एक युवक की मौत निजी क्लिनिक में हो गई।

Fri, 3 April 2026 11:29 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर? अब तक 4 ने तोड़ा दम, 15 बीमार; परिजनों को झुठला रही पुलिस

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में संदिग्ध मौत मरने वालों की संख्या चार हो गई है। परिजनों का कहना है कि शराब पीने से बीमार होने के बाद मौत हो रही है। इस दावे के इतर पुलिस अबतक संदिग्ध मौत मानकर छानबीन कर रही है। बुधवार को एक युवक की मौत हो गई जबकि, गुरुवार को इलाज के दौरान एक अन्य बीमार ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को सुबह में सरकारी अस्पताल में इलाजरत एक अधेड़ ने भी दम तोड़ दिया जबकि, रघुनाथपुर के हल्दिया निवासी हीरालाल भगत की हुई मौत शहर के एक निजी नर्सिंग होम में हुई। सदर अस्पताल में सात बीमारों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कई बीमार निजी अस्पताल में छिपकर इलाज करवा रहे हैं। बीमारों की कुल संख्या 15 बताई जा रही है।

शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की सदर अस्पताल में हो गई मौत हो गई। मृतक की पहचान परसौना दलित बस्ती निवासी परीक्षण मांझी(55) के रूप में की गई है। इससे पहले बीती रात एक युवक की मौत निजी क्लिनिक में हो गई। मृत युवक तुरकौलिया थाने के शंकर सरैया परसौना गांव का प्रमोद यादव(32) था। वह दूध का कारोबार करता था। उसके परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत होने की बात कही है। देर रात पोस्टमार्टम किए जाने के बाद परिजनों को प्रमोद यादव का शव सौंप दिया गया। प्रमोद के भाई विनोद यादव ने आरोप लगाया है कि ग्रामीण नागा राय से उसने शराब खरीदा था। उसने जहरीली शराब देकर हत्या का आरोप लगाया है। इसके पूर्व तुरकौलिया जयसिंहपुर फुलवार निवासी ई रिक्शा चालक चंदू कुमार(22) की मौत हो गई थी। जानकारी मिल रही है कि इस मामले में एक चौकीदार को सस्पेंड कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोतिहारी में जहरीली शराब कांड से एक की मौत, दो बीमार; उच्च स्तरीय जांच के आदेश

जानकारी के मुताबिक सदर अस्पताल में फिलहाल सात लोगों का इलाज चल रहा। सिर में दर्द और आंख की रोशनी गायब होने की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस रात भर शराब तस्करों के विरुद्ध छापेमारी में जुटी रही। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ कर पुलिस उनके ठिकानों की तलाश की जा रही है। एक बीमार गाजर पासवान के पिता ने बताया कि वह अक्सर पीता है। कुछ घरों में शराब बनाने और बेचने की बात भी बताई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के छपरा में जहरीली शराब से ही 5 लोग मरे, जांच में पुष्टि; अब तक 6 गिरफ्तार

इस कांड पर सियासत भी शुरू हो गयी है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने आरोप लगाया है कि सत्ता के संरक्षण में शराब का कारोबार बिहार में चल रहा है। सीमावर्ती राज्यों और नेपाल से बिहार में शराब लाई जा रही है। इस पर रोक लगाने का नाटक किया जा रहा है क्योंकि शराब से अवैध कमाई में सभी हिस्सेदार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में जहरीली शराब का कहर; पिता की मौत, बेटे के आंखों की रोशनी गई
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।