Major accident in Buxar high speed Scorpio broke the railing and fell into Ganga, rescue operation underway बिहार में बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़ गंगा में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 4 के डूबने की आशंका, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़ गंगा में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 4 के डूबने की आशंका

बक्सर जिले में शुक्रवार की रात बड़ा हादसा हो गया। जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी यूपी से बक्सर की ओर आ रही थी। यूपी और बिहार को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु पर ये घटना घटी। 4 लोगों के डूबने की आशंका है।

Fri, 20 June 2025 11:02 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, बक्सर
share
बिहार में बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़ गंगा में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 4 के डूबने की आशंका

बिहार के बक्सर जिले में बड़ा हादसा सामने आया है। यूपी के बलिया की तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियो गंगा पर बने पुल की रेलिंग तोड़ नीचे जा गिरी। यह दुर्घटना शुक्रवार की रात में हुई। देर रात तक पुलिस स्कॉर्पियो सवार लगभग चार लोगों का पता लगाने में जुटी थी। इसके लिए गोताखोरों को लगाया गया है। प्रशासन के वोट से जाल फेंका डूबने वाले लोगों को खोजा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो गंगा पर बने पुराने पुल से बलिया की तरफ से आ रही थी। अचानक ड्राइवर के संतुलन खो देने से वाहन रेलिंग तोड़ गंगा में जा गिरी।पुलिस के अनुसार सभी सिमरी के दुल्हपुर गांव के थे जो बलिया की तरफ से आ रहे थे। प्रशासन ने स्कार्पियो को गंगा से निकलने के लिए क्रेन लगाया है। इस दुर्घटना के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ दुर्घटनास्थल पर जुट गई है।

पुलिस के अनुसार शव मिलने के बाद ही मृतकों के बारे में सही जानकारी मिल पाएगी। वैसे दुल्हपुर में इस घटना को लेकर जानकारी फ्लैश करवा दी गई है। फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। बचाव कार्य में टीमें लगी हुईं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेला देखने गए नवदंपति की स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत; 4 महीने पहले हुए थी शादी
ये भी पढ़ें:पुलिस की डायल 112 गाड़ी ने दो छात्राओं को रौंदा, एक की मौत; मुजफ्फरपुर में बवाल
ये भी पढ़ें:बिहार में बेकाबू स्कॉर्पियो ने लोगों रौंदा, 1 की मौत; चार घायल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।