newly married couple who gone to see fair was crushed by Scorpio both died they were married 4 months ago मेला देखने गए नवदंपति को स्कॉर्पियो ने रौंदा, दोनों की मौत; 4 महीने पहले हुए थी शादी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मेला देखने गए नवदंपति को स्कॉर्पियो ने रौंदा, दोनों की मौत; 4 महीने पहले हुए थी शादी

परिजनों ने बताया कि आसिफ पत्नी अबिदा के साथ बाइक से मेला देखने गया था। लौटते वक्त तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से आमने-सामने की टक्कर हो गई । जिसमें मौके पर आसिफ की मौत हो गई। वहीं पत्नी आबिदा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 4 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

Sun, 15 June 2025 05:18 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, भगगामा/अररिया
share
मेला देखने गए नवदंपति को स्कॉर्पियो ने रौंदा, दोनों की मौत; 4 महीने पहले हुए थी शादी

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीनिया टोल प्लाजा के पास शनिवार को सड़क हादसे में महथावा के एक नवदंपति की मौत से उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को दोनों पति-पत्नी का शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के चीत्कार से हर किसी की आंखें डबडबा गयी। रोते बिलखते परिजन बस एक ही बात कह रहे थे, कि काफी ज़िद करके दोनों बाइक से यह कहकर निकले थे, कि मेला देखने के बाद तुरंत लौट आएंगे। अगर जानते कि वो वापस नहीं लौटेंगे तो कभी जाने नहीं देते। मां-बाप से काफी ज़िद करके दोनों मेला देखने के लिए निकले थे। मृतकों में 22 वर्षीय मो आसिफ और उसकी 20 साल की पत्नी आबिदा खातून है।

परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम करीब तीन बजे घर से मो आसिफ बाइक से त्रिवेणीगंज मेला देखने निकला था। मेला देखकर वापस घर लौटने के दौरान अररिया-सुपौल एनएच 327 ई सड़क पर विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से आमने-सामने की टक्कर हो गई । बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जदिया से त्रिवेणीगंज जा रही थी। वहीं बाइक सवार नवदंपति त्रिवेणीगंज से जदिया की ओर आ रहे थे। टोल प्लाजा के पास यह हादसा हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुट कर पति-पत्नी की मौत, बाल-बाल बचा देवर
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सड़कें चकाचक हुई, तो बढ़ गए हादसे; अररिया में 5 दिन में 7 लोगों की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, वही स्कॉर्पियो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । इस टक्कर में बाइक सवार मो आसिफ की घटनास्थल पर मौत हो गई । जबकि पत्नी आबिदा ने अस्पताल में दम तोड़ा। चिकित्सक ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। इधर मौत की खबर सुनते ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं मृतक की मां का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैशाली में बेकाबू स्कॉर्पियो ने 4 लोगों को कुचला, गुस्साई भीड़ ने गाड़ी फूंकी
ये भी पढ़ें:वैशाली डीएम वर्षा सिंह अचानक पहुंचीं सदर अस्पताल, ड्यूटी से गायब मिले कर्मचारी

ग्रामीण मो हाबिल ने बताया कि मो. आसिफ की शादी चार माह पूर्व गांव के ही वार्ड संख्या 10 निवासी मो अकबर की पुत्री आबिदा से हुई थी । बताया गया कि आसिफ मो हसामुल एकमात्र बेटा था। वही उनके जीने का सहारा था। उसकी मौत हो जाने पर उनका जीने का कोई सहारा नहीं रहा। मृतक मो आसिफ की मां की चित्कार ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।