Police Dial 112 vehicle ran over two girl students one died uproar in Muzaffarpur पुलिस की डायल 112 गाड़ी ने दो छात्राओं को रौंदा, एक की मौत; मुजफ्फरपुर में बवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पुलिस की डायल 112 गाड़ी ने दो छात्राओं को रौंदा, एक की मौत; मुजफ्फरपुर में बवाल

मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर में पुलिस की डायल 112 गाड़ी ने बेकाबू होकर सड़क किनारे दुकान के बाहर खड़ी दो छात्राओं को रौंद दिया। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम को बंधक बना लिया।

Thu, 12 June 2025 09:17 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
पुलिस की डायल 112 गाड़ी ने दो छात्राओं को रौंदा, एक की मौत; मुजफ्फरपुर में बवाल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार को कटरा प्रखंड के जजुआर पुलिस थाने की डायल 112 गाड़ी ने दो छात्राओं को रौंद दिया। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। एक छात्रा की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि दूसरी का इलाज मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर जमकर बवाल किया। लोगों ने डायल 112 और सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस को बंधक बना लिया। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर मुजफ्फगपुर के ग्रामीण एसपी विद्या सागर, एएसपी पूर्वी शहरेयार अख्तर और थानेदार हेमंत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद घंटों बंधक बने पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि जजुआर थाना क्षेत्र के हाई स्कूल के समीप जजुआर निवासी रूपेश झा की बेटी किरण (13) और मो. असगर अली की बेटी महजबी बानो (14) स्कूल से घर लौट रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में पुलिस को रौंदने वाली स्कॉर्पियो पर BJP का झंडा लगा था, पार्टी क्या बोली

इस दौरान समोसा खाने के लिए दोनों एक दुकान पर रुकीं। तभी डायल 112 की अनियंत्रित गाड़ी आई और दोनों बच्चियों को रौंदते हुए दुकान को तोड़ गड्ढे में गिर गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों किशोरियों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। रास्ते में ही किरण की मौत हो गई। हादसा सुबह 11 बजे हुआ। ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।