chief minister samrat choudhary order to build marine drive on munger bhagalpur ganga path मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ पर मरीन ड्राइव, सीएम सम्राट चौधरी ने काम शुरू करने का दिया आदेश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ पर मरीन ड्राइव, सीएम सम्राट चौधरी ने काम शुरू करने का दिया आदेश

मुंगेर भागलपुर गंगा पथ को इस तरह बनाया जायेगा जो शहर सुरक्षा बांध के रूप में भी काम करे। परियोजना की लागत 5327 करोड़ है। इसमें सरकार 40% एवं निजी डेवलपर 60% निवेश करेगा। परियोजना के लिए 699.06 एकड़ भूमि की जरूरत है।

Wed, 6 May 2026 05:40 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ पर मरीन ड्राइव, सीएम सम्राट चौधरी ने काम शुरू करने का दिया आदेश

पटना की तर्ज पर मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ पर मरीन ड्राइव का निर्माण जल्द शुरू होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को इसके स्थल का निरीक्षण किया और शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित मुंगेर (सफियाबाद)-बरियारपुर-घोरघट-सुल्तानगंज गंगा पथ एवं सुल्तानगंज- भागलपुर-सबौर गंगा पथ परियोजना की समीक्षा बैठक भी की। मुंगेर स्थित बबुआघाट पर बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने परियोजना की जानकारी दी।

मुंगेर भागलपुर गंगा पथ को इस तरह बनाया जायेगा जो शहर सुरक्षा बांध के रूप में भी काम करे। परियोजना की लागत 5327 करोड़ है। इसमें सरकार 40% एवं निजी डेवलपर 60% निवेश करेगा। परियोजना के लिए 699.06 एकड़ भूमि की जरूरत है। सीएम ने बिहार योग विद्यालय में स्वामी निरंजनानंद सरस्वती से मुलाकात की। पादुका दर्शन आश्रम में भगवान के दर्शन कर आरती में शामिल हुए। उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैथिली मंत्री की रेस में, जदयू से श्याम रजक; बिहार में ये चेहरे ले सकते हैं शपथ

सुल्तानगंज-अगुवानी घाट पुल 2027 तक पूरा होगा

मुख्यमंत्री ने सुल्तानगंज (भागलपुर) एवं अगुवानी घाट (खगड़िया) के बीच गंगा पर पहुंच पथ निर्माण कार्य एवं उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। समीक्षा बैठक में पुल एवं पहुंच पथ का निर्माण 2027 तक पूरा करने का निर्देश दिया। सीएम ने ने खगड़िया-सहरसा पथ (एसएच- 95) के उन्नयन, चौड़ीकरण की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने इसे गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य करते हुए दिसंबर 2026 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार भी थे।

गंगा पथ परियोजना

1. सफियाबाद से सुल्तानगंज तक: गंगा नदी के समानांतर चार लेन कॉरिडोर चार वर्ष में बनेगा। कुल 42 किमी में 11.88 किमी एलिवेटेड होगा।

2. सुल्तानगंज-भागलपुर से सबौर तक: गंगा के समानांतर चार लेन कॉरिडोर बनेगा। 41.33 किमी लंबे कॉरिडोर में 10. 56 किमी एलिवेटेड होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले मिल रही चेतावनी फिर भी बिहार में ठनके मर रहे लोग,वज्रपात के कहर से यूं बचें
ये भी पढ़ें:भाजपा और जदयू से 16-16, HAM से 1;सम्राट कैबिनेट में कितने मंत्री ले सकते हैं शपथ
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।