Maithili Thakur and komal singh name was in race but not take oath as minister in samrat cabinet नाम खूब चला, लेकिन कैबिनेट में जगह नहीं मिली; मैथिली ठाकुर से कोमल सिंह तक मंत्री बनने से चूकीं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नाम खूब चला, लेकिन कैबिनेट में जगह नहीं मिली; मैथिली ठाकुर से कोमल सिंह तक मंत्री बनने से चूकीं

बीजेपी से ब्राह्मण में मैथिली ठाकुर, राजपूत जाति से नीरज सिंह बबलू, भूमिहार में जीवेश मिश्रा, अरवल से विधायक मनोज शर्मा और तेघड़ा विधायक रजनीश सिंह का नाम चल रहा था। लेकिन मंत्रियों की लिस्ट में किसी को जगह नहीं मिली।

Thu, 7 May 2026 02:56 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नाम खूब चला, लेकिन कैबिनेट में जगह नहीं मिली; मैथिली ठाकुर से कोमल सिंह तक मंत्री बनने से चूकीं

बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट के मंत्रियों ने गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में शपथ ले ली है। कुल 32 मंत्रियों को राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। सम्राट कैबिनेट में 13 नए मंत्री हैं, जबकि 19 नीतीश कुमार की पिछली सरकार में भी मंत्री थे। एक खास बात यह भी है कि कुछ ऐसे भी नाम हैं जिनके मंत्री बनने की चर्चा तो पहले थी, लेकिन उन्हें मंत्री बनने का मौका नहीं मिला। बीजेपी से ब्राह्मण में मैथिली ठाकुर, राजपूत जाति से नीरज सिंह बबलू, भूमिहार में जीवेश मिश्रा, अरवल से विधायक मनोज शर्मा और तेघड़ा विधायक रजनीश सिंह का नाम चल रहा था। महादलित में कृष्ण कुमार ऋषि और संगीता कुमारी का नाम भी चल रहा था। इनको भी मौका नहीं मिला है। इन सबका इंतजार अगले कैबिनेट विस्तार या उससे भी आगे के लिए टल गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दरभंगा जिले के अलीनगर से बीजेपी के टिकट पर पहली बार चुनाव जीतने वाली लोकप्रिय गायिका और नवनिर्वाचित विधायक मैथिली ठाकुर को लेकर पहले कहा जा रहा था कि वो भी सम्राट कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। हालांकि, नाम खूब चलने के बावजूद मैथिली ठाकुर ने मंत्री नहीं बनाया गया है। श्रेयसी सिंह का नाम तो सीएम पद के लिए उड़ने लगा था, लेकिन वो बात हवाई निकली। उन्हें कैबिनेट में दोबारा जगह मिल गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं श्वेता गुप्ता? निशांत कुमार के साथ पहली बार बनीं बिहार सरकार में मंत्री
ये भी पढ़ें:सम्राट चौधरी कैबिनेट: किस जाति से कितने मंत्री बने? जिला और इलाका भी गिन लीजिए

जनता दल (यूनाइटेड) से निशांत कुमार सरप्राइज एंट्री हैं, जिन्होंने सम्राट सरकार के गठन से पहले डिप्टी सीएम पद का ऑफर कथित तौर पर ठुकरा दिया था। अब निशांत कुमार मंत्री बन गए हैं। दो दिनों तक पहले यह चर्चा चल रही थी कि निशांत के साथ लगातार नजर आ रहे युवा विधायकों की कोर टीम से एक या दो मंत्री बन सकते हैं। ऐसे नेताओं में रुहैल रंजन, अतिरेक कुमार, चेतन आनंद, कोमल सिंह, ऋतुराज कुमार, नचिकेता मंडल के नाम चल रहे थे। किसी को मौका नहीं मिल पाया है। नीतीश ने जेडीयू कोटे से पिछली बार या पहले भी कभी मंत्री रहे नेताओं के अलावा सिर्फ निशांत कुमार, श्वेता गुप्ता और बुलो मंडल को पहली बार मंत्री बनवाया है।

भाजपा के मंत्री

1.राम कृपाल यादव - OBC

2.केदार गुप्ता - कानू/ EBC

3.नीतीश मिश्रा - ब्राह्मण

4.मिथलेश तिवारी - ब्राह्मण

5.रमा निषाद - EBC / मल्लाह

6.विजय कुमार सिन्हा - भूमिहार

7.दिलीप जायसवाल - EBC

8.प्रमोद चंद्रवंशी - EBC

9.लखेन्द्र पासवान - दलित

10.संजय टाइगर- राजपूत

11.इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र- भूमिहार

12.नंद किशोर राम- दलित

13.रामचंद्र प्रसाद - वैश्य/ OBC

14. अरुण शंकर प्रसाद - सूढ़ी/ EBC

15. श्रेयसी सिंह - राजपूत

जदयू के मंत्री

निशांत कुमार- कुर्मी/ OBC

श्रवण कुमार - कुर्मी/ OBC

अशोक चौधरी- दलित

लेसी सिंह- राजपूत

मदन सहनी- मल्लाह/ EBC

सुनील कुमार- दलित

जमा खान- अल्पसंख्यक

भगवान सिंह कुशवाहा- कोइरी/ OBC

शीला मंडल- धानुक / EBC

दामोदर राउत - धानुक/ EBC

बुलो मंडल- गंगोता/ EBC

रत्नेश सदा- दलित

श्वेता गुप्ता

लोजपा-रामविलास के मंत्री

संजय पासवान- दलित

संजय सिंह - राजपूत

हम के मंत्री

संतोष मांझी- दलित

रालोमो के मंत्री

दीपक प्रकाश - कोइरी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट कैबिनेट विस्तार: मंगल, सुरेंद्र और नारायण का नाम कटा, BJP से 4 नए मंत्री
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।