Who is MLA Shweta Gupta She is set to become a minister in Bihar for first time alongside Nishant Kumar कौन हैं श्वेता गुप्ता? निशांत कुमार के साथ पहली बार बनीं बिहार सरकार में मंत्री, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कौन हैं श्वेता गुप्ता? निशांत कुमार के साथ पहली बार बनीं बिहार सरकार में मंत्री

बिहार में आज मंत्री बनने वालों में लोजपा (आर) से दो संजय सिंह और संजय पासवान, जीतन राम मांझी की पार्टी HAM से संतोष सुमन और आरएलएम से उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का भी नाम शामिल है।

Thu, 7 May 2026 01:00 PMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share
कौन हैं श्वेता गुप्ता? निशांत कुमार के साथ पहली बार बनीं बिहार सरकार में मंत्री

Bihar New Minister Shweta Gupta: बिहार में आज कैबिनेट विस्तार हुआ है। सम्राट चौधरी की सरकार में आज 32 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में इन्हें शपथ दिलाई गई। भाजपा कोटे से 15 और जेडीयू कोटे से 13 मंत्री बनाए गए हैं। आज कई नए चेहरों को भी पहली बार मौका दिया गया है। उनमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और शिवहर से विधायक श्वेता गुप्ता नाम शामिल है। इनके अलावा भाजपा से चार नए चेहरों को मौका मिला है, जिनमें मिथिलेश तिवारी और नंद किशोर जैसे विधायक हैं।

बिहार में आज मंत्री बनने वालों में लोजपा (आर) से दो संजय सिंह और संजय पासवान, जीतन राम मांझी की पार्टी HAM से संतोष सुमन और आरएलएम से उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का भी नाम शामिल है।

कौन हैं श्वेता गुप्ता?

शिवहर सीट से श्वेता गुप्ता के लिए जेडीयू ने चेतन आनंद को औरंगाबाद के नबीनगर भेज दिया था। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में श्वेता गुप्ता ने शानदार जीत दर्ज की थी। वह पेशे से एक डॉक्टर हैं और मूल रूप से सीतामढ़ी की रहने वाली हैं। जेडीयू में आने से पहले उनका संबंध भाजपा से भी रहा है।

2025 वे विधानसभा चुनाव में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नवनीत कुमार को हराया था। उन्होंने 31,398 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। उनसे पहले इस सीट से आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद यहां से चुनाव लड़ते थे। 44 साल की श्वेता गुप्ता ने मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) तक शिक्षा प्राप्त की है। उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

श्वेता गुप्ता की कुल संपत्ति लगभग 28.4 करोड़ रुपये है। उनमें चल संपत्ति 6.6 करोड़, अचल संपत्ति 21.8 करोड़ है। उनकी कुल आय लगभग 74.4 लाख रुपये है। उन पर 4.1 करोड़ रुपये की देनदारी भी है।

जेडीय से ये सभी बनेंगे मंत्री

1.निशांत कुमार

2.श्रवण कुमार

3.मदन सहनी

4.लेसी सिंह

5.श्वेता गुप्ता

6.भगवान सिंह कुशवाहा

7.दामोदर रावत

8.बुलो मंडल

9.सुनील कुमार

10.शीला मंडल

11.रत्नेश सदा

12.जमा खान

13.अशोक चौधरी

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।