कैमूर में छोटे ने बड़े भाई की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने घेरा तो छत से कट्टा लहराया
कैमूर के रामगढ़ में छोटे भाई ने सगे बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब सरेंडर के लिए कहा तो छत से कट्टा लहराता रहा। ये हाई वोल्टेज ड्रामा डेढ़ घंटे चला। जिसके बाद ड्रोन की मदद से काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

कैमूर जिले के रामगढ़ शहर के वार्ड एक में छोटे भाई ने सगे बड़े भाई के सिर में गोली मार दी और खुद मकान की छत पर बने कमरे में घुसकर अंदर से ताला बंद कर लिया। इधर परिजनों ने (43 वर्षीय) जख्मी अखिलेश कुमार राम को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार जख्मी की हालत बेहद गंभीर है। घटना रविवार की दोपहर तीन बजे की बताई जाती है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल आरोपी के घर को चारों ओर से घेरकर उसे आत्मसमर्पण करने को कहा, बावजूद वह छत पर हाथ में कट्टा लेकर डेढ़ घंटे तक लहराता रहा।
इस दौरान एसडीएम राकेश कुमार और डीएसपी प्रदीप कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर कैंप करते रहे। आखिरकार ड्रोन कैमरा मंगाकर छत की रेकी की गई और डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी छोटे भाई अंजनी कुमार राम उर्फ साहिल को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि छत का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद ही घटना के कारणों का पता चलेगा। बताया जाता है कि जख्मी अखिलेश मूल रूप से थाना क्षेत्र के डरवन गांव के इन्द्रासन राम का पुत्र बताया जाता है जो मोहनियां प्रखंड में पंचायत सेवक है।




साइन इन